उत्तराखंडकृषिरुद्रप्रयागरोजगारव्यापार

सहकारी समितियों के माध्यम से स्टेट मिलेट मिशन योजना के अन्तर्गत सीधे किसानों से मंडुवा, झंगोरा की होगी खरीद

गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सहकारी समितियों के माध्यम से होगी खरीद

क्रय केन्द्रों पर सहकारी समितियां किसानों से मंडुए की नयी खरीद रू0 3578 प्रति कुन्तल मूल्य पर क्रय करेगी।

मंडुवा झंगोरा, आदि की खरीद तिथि दिनांक 31 जनवरी, तक बढ़ा दी गयी।

रुद्रप्रयाग।  जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को अब मंडुवा, झंगोरा, आदि का उचित मूल्य मिल सकेगा। स्टेट मिलेट मिशन योजना के अन्तर्गत सीधे किसानों से मंडुवा, झंगोरा, आदि की खरीद गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सहकारी समितियों के माध्यम से दिनांक 15 अक्टूबर 2022 से 15 दिसम्बर 2022 तक का सफल संचालन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि जनपद में मंडुवा, झंगोरा एवं अन्य उत्पाद खरीद हेतु 06 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समिति बरसूडी, चौकबाजार, अन्द्रवाडी, डांगीजाखाल, उत्तर्सू एवं कण्डाली में मंडुवा, झंगोरा एवं अन्य उत्पाद क्रय केन्द्र स्थापित गये है। उन्होनें बताया कि उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ लि0, देहरादून द्वारा मंडुवा झंगोरा, आदि की खरीद तिथि दिनांक 31 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गयी है। उपरोक्त क्रय केन्द्रों पर सहकारी समितियां किसानों से मंडुए की नयी खरीद रू0 3578 (तीन हजार पांच सौ अठहत्तर) प्रति कुन्तल तय की गयी, मूल्य पर क्रय करेगी। जनपद रूद्रप्रयाग की सहकारी समितियों के इन क्रय केन्द्रो पर 31 जनवरी, 2023 तक मंडुवा, झंगोरा एवं अन्य उत्पाद खरीद का कार्य किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!