रुद्रप्रयाग पुलिस ने साढ़े तीन लाख मूल्य के 28 मोबाइल फोनो की बरामदगी कर मोबाइल स्वामियों को किए सुपुर्द, सभी ने की जनपद पुलिस की प्रशंसा

साढ़े तीन लाख मूल्य के कुल 28 मोबाइल फोनों की बरामदगी कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए।
रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस ने जनपदवासियों के मोबाइल फोन किसी कारणवश गुम हो जाने की रिपोर्ट उनके द्वारा अपने नजदीकी थाना चौकियों में दी गयी थी। उनकी रिपोर्ट की सूचना पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के साइबर सैल शाखा में पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के निकट पर्यवेक्षण में साइबर सैल में नियुक्त कार्मिकों द्वारा इन मोबाइल फोन के विवरण के आधार पर सर्विलांस पर लगाया गया। लाभप्रद सूचना को सम्बन्धित पुलिस थानों से साझा किया गया। सम्बन्धित थाना/चौकी जहां पर शिकायतकर्ता द्वारा अपने फोन की मिसिंग लिखवाई गयी थी, की पुलिस द्वारा इन फोनों की ढूंढखोज की गयी। मोबाइल फोन की बरामदगी होने पर इन सभी मोबाइल फोनों को जनपद के साइबर सैल में एकत्र किया गया। आज इन मोबाइल फोन से सम्बन्धित व्यक्तियों को पुलिस कार्यालय में बुलाकर आवश्यक सत्यापन इत्यादि करने के उपरान्त फोन पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे एवं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत द्वारा इनकी सुपुर्दगी में दिये गये हैं। 
अपने मोबाइल फोन को फिर से प्राप्त कर प्रशन्न दिखे।
जनपद पुलिस द्वारा प्रमेन्द्र सिंह, योगेश, शुभम जमलोकी, देवेन्द्र कुमार, राम आसरे, राम सिंह, सुखदेव सिंह, रविन्द्र, बलवीर सिंह, विजयपाल सिंह, बलवीर सिंह, रौनक, सुनील कुमार, महेश, गुमान सिंह, गौरव, विक्रम कुमार, सुरेन्द्र, दिनेश कुमार, सुरेन्द्र, श्रेयस, नीरज, अनिल, जगदम्बा प्रसाद, ममता, नरेश सिंह, टिंकू, महिपाल सिंह के फोन बरामद किये गये हैं। सभी ने अपने गुम फोन फिर से पाकर जनपद पुलिस की प्रशंसा की साथ ही कहा सदैव पुलिस जनपद में अच्छा कार्य कर रही है।
इन 28 व्यक्तियों में से 11 लोग आज अपने फोन लेने कार्यालय में उपस्थित हुए, 10 लोग किन्हीं कारणों से आज नहीं आ पाये 07 व्यक्ति ऐसे हैं, जो कि अन्य राज्यों के निवासी हैं, जिनके फोन गत वर्ष के यात्रा काल में इनके यहां आने के दौरान खो गये थे, इनके फोन मिलने की सूचना इन तक पहुंचा दी गयी है। साइबर सैल में नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा इन मोबाइल फोनों को इनके द्वारा दिये गये पते पर कोरियर किया जा रहा है।
वर्ष 2022 में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा कुल 94 खोये हुए फोन समय-समय पर सम्बन्धित व्यक्तियों को वापस करवाये गये हैं।
इन सभी फोनों को आम जनमानस तक पहुंचाये जाने का श्रेय पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रभारी साइबर सैल निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल, साइबर सैल में नियुक्त आरक्षी राकेश एवं आरक्षी दीपक नौटियाल सहित सम्बन्धित थाना स्तर पर मोबाइलों की बरामदगी करने वाले कार्मिकों का रहा है।



