उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

मध्यमहेश्वर धाम में 54.81 लाख की लागत से होगा विकास, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा, धार्मिक तीर्थाटन को मिलेगा नया संबल : विधायक केदारनाथ

ऊखीमठ। द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, धाम की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में 54.81 लाख की लागत से विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं धाम में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति पर ग्रामसभा गौंडार के ग्रामीणों ने विधायक नौटियाल का आभार व्यक्त किया।

विगत दो दिन पूर्व मध्यमहेश्वर धाम के दर्शन कर लौटी विधायक नौटियाल ने कहा कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुँचे हैं। कहा कि बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए धाम में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। कहा कि स्वीकृत धनराशि से विकसित होने वाली सुविधाएं श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक तीर्थाटन को स्वरोजगार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने का कार्य कर रही है,मध्यमहेश्वर धाम में होने वाले इन विकास कार्यों से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं, व्यापारियों जुड़े लोगों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करता है। सरकार का उद्देश्य आस्था और विकास के बीच समन्वय स्थापित करते हुए प्रदेश के धार्मिक स्थलों को सुविधासंपन्न एवं व्यवस्थित बनाना है। विधायक नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सभी धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। कहा कि धाम में विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं, सुव्यवस्थित एवं सुलभ यात्रा का अनुभव होगा। ग्राम प्रधान गौंडार अनूप पंवार ने धाम में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति पर विधायक आशा नौटियाल का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!