उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं पीएम स्वनिधि योजना के प्रगति की समीक्षा

सार्वजनिक स्थलों में कूड़ा फेंकने एवं गंदगी करने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वहीं उन्होंने बढ़ती शीतलहर के मध्यनजर नगर पालिका व नगर पंचायतों क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने के लिए उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालक्ष कक्ष में नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति समीक्षा संबंधी बैठक ली। बैठक की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त लक्ष्यों के प्रगति के संबंध में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण न करने पर जिलाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिए तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तिलवाड़ा द्वारा योजना की प्रगति के संबंध में ठीक ढंग से प्रतिउत्तर न देने एवं पूर्ण जानकारी न होने की दशा में संबंधित अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वनिधि योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं हैं इन येाजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को यदि समय से पूर्ण नहीं किया जाएगा तो संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाएगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार कोई ढिलाई न बरती जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत अपूर्ण आवासों की स्थिति में अविलंब तेजी से सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धनराशि के अभाव में जिन अपूर्ण आवासों के संबंध में उनकी फोटोग्राफ्स सहित सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा योजना के अंतर्गत जो आवेदन बैंकों में लंबित हैं उनका तत्काल निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए इसके लिए उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को पीएम स्वनिधि लाभार्थियों के साथ एक सप्ताह अंतर्गत बैठक कर फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के तहत जिन पात्र लाभार्थियों द्वारा पूर्व में ली गई धनराशि का पूर्ण भुगतान किया गया है ऐसे लोगों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं डोर-टू-डोर कूड़ा सेग्रिगेशन प्रबंधन हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों में कूड़ा फेंकने एवं गंदगी करने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बढ़ती शीतलहर के मध्यनजर नगर पालिका व नगर पंचायतों क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने के लिए उचित प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए। साथ ही रैन बसेरा, साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक यूज को पूर्णतः प्रतिबंध करने के लिए इस पर कड़ी निगरानी रखते हुए इसका उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग सुशील कुमार कुरील, नगर पंचायत तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल, अगस्त्यमुनि विजेंद्र पंवार, ऊखीमठ मोहन सिंह बनोला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!