उत्तराखंडखास खबरेंदेशरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलहेल्थ

जिला चिकित्सालय में काॅर्डियक केयर यूनिट का हुआ शुभारंभ, ह्रदय रोगियों को मिलेगी सुविधा, नही जाना पड़ेगा अन्यत्र

शुरुआत में पांच बेड उपलब्ध हैं तथा चिकित्सालय में हृदय रोग से संबंधित आने वाले मरीजों को इसका लाभ उपलब्ध होगा । चिकित्सालय में राज्य सरकार द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ने चिकित्सा सुविधा में एक नया मुकाम हासिल किया है जिसमें चिकिल्सालय में आने वाले ह्रदय रोगियों के लिए पांच बेड का काॅर्डियक केयर यूनिट का शुभारंभ विधायक श्री भरत सिंह चौधरी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया।

इस अवसर पर विधायक श्री भरत सिंह चैधरी ने कहा कि जनपद के लिए खुशी की बात है कि लंबे समय से जो काॅर्डियक केयर चिकित्सा सुविधा का इंतजार कर रहे थे वह सुविधा अब जिला चिकित्सालय में उपलब्ध की जा रही है जिसका आज शुभारंभ किया गया है जिसमें पांच बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कार्डेट की सुविधा यहां न होने की दशा में मरीजों को देहरादून एवं अन्य स्थानों को जाना पड़ता था जिससे कि यह समस्या अब नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट में दो डायलसिस की मशीनें उपलब्ध होंगी जिससे कि डायलसिस की मरीजों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार आम जनमानस को सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं तथा इस दिशा में कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला चिकित्सालय को जल्द ही सीटी स्कैन मशीन भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिला चिकित्सालय में काॅर्डियक केयर यूनिट की स्थापना की गई है जिसका शुभारंभ आज किया गया है जिसमें पांच बेड उपलब्ध हैं तथा चिकित्सालय में हृदय रोग से संबंधित आने वाले मरीजों को इसका लाभ उपलब्ध होगा तथा चिकित्सालय में राज्य सरकार द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजीव सिंह पाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीन बडोनी, डाॅ. संजय तिवारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी भंडार डाॅ. राजीव गैरोला, सांसद प्रतिनिधि अजय सेमवाल, प्रबंधक ट्रस्टी शंकराचार्य राजकीय माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर महंत जी महाराज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!