उत्तराखंडरुद्रप्रयागसुरक्षा

बढ़ते साइबर अपराधों एवं यातयात सुरक्षा के प्रति पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

बढ़ते साइबर अपराधों एवं यातयात सुरक्षा के प्रति पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

रिपोर्ट/केदारघाटी
गुप्तकाशी। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना एवं चौकियों में आमजन में साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा नियमों एवं उत्तराखंड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना गुप्तकाशी के द्वारा क्षेत्र में स्थित विद्यालयों ,अस्पताल ,बाजारों में आमजन को साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस एप में मिल रही जानकारी भी साझा की जा रही है। वहीं सुरक्षित यातयात के प्रति जनता को सजग रहने हेतु कहा गया है।
थानाध्यक्ष गुप्तकाशी अजय जाटव ने बताया कि थाने के अंतर्गत गुप्तकाशी एवं फाटा क्षेत्र के सभी विद्यालयों सहित सरकारी संस्थानों एवं बाजारों में आमजन को तेजी से फैल रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने हेतु बताया गया साथ ही विद्यालयों में नाबालिक बच्चों को दुपहिया वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया एवं यातायात सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आमजन में उत्तराखंड पुलिस एप एवं गौरा शक्ति एप की जानकारी दी, वहीं पुलिस के द्वारा एप को डाऊनलोड कर आमजन को इसमें मिल रही जानकारी को बताया गया, साथ ही 50 से अधिक गौरा शक्ति एप भी रजिस्टर्ड करवाये गए।
वहीं चौकी प्रभारी फाटा विजय शैलानी ने बताया कि पुलिस द्वारा विद्यालय सहित सरकारी संस्थानों में साइबर अपराध एवं सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया है, ओर पुलिस के द्वारा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन भी करवाये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!