उत्तराखंडगांवरुद्रप्रयाग

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कालीमठ घाटी का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सिद्धपीठ कालीमठ पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने चण्डी प्रसाद भट्ट का स्वागत किया। उन्होंने मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। भट्ट ने कहा कि कालीमठ क्षेत्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसे संरक्षित और विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके उपरांत उन्होंने कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, विद्युत आपूर्ति तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। भट्ट ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा और शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। भमण के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो पाता है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट के कालीमठ घाटी आगमन पर प्रधान संगठन ब्लांक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने कोटमा – सोलनू – मंंजेरा – जाल मल्ला मोटर मार्ग निर्माण, चामुण्डा देवी दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने चामुण्डा देवी तीर्थ की पर्यटन विभाग के माध्यम से सौन्दर्यकरण तथा राजेन्द्र सत्कारी ने चौमासी – खाम – केदारनाथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग की । इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश सत्कारी , भाजपा गुप्तकाशी मण्डल महामंत्री देवेन्द्र राणा , वीरेन्द्र सत्कारी , भगत सिंह सत्कारी , मुकुन्दी सिंह सत्कारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!