घोलतीर के समीप हाईवे पर पलटी कार, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

घोलतीर के समीप हाईवे पर पलटी कार, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जनपद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में त्वरित कार्रवाई कर वाहन चालक की जान बचाई गई।
शुक्रवार को प्रात: 12 बजे करीब घोलतीर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टाटा टियागो कार UK07 FK 5694 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
पुलिस टीम द्वारा वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वाहन चालक की पहचान राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. श्री भगवान सिंह बिष्ट, निवासी सिलोडी, नारायणबगड़, जिला चमोली के रूप में हुई है, उन्होने बताया कि वे ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा बताया गया चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुर्घटनाग्रस्त हुए इस वाहन को क्रेन से हटवाया गया है।
जनपद पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और सावधानी बरतें। आपकी सतर्कता ही आपके सफर को सुरक्षित बनाती है।



