उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरें

बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को 6:15 बजे प्रातः श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे,  7 अप्रैल को गाडू घड़ा यात्रा आरंभ

बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को 6:15 बजे प्रातः श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे,  7 अप्रैल को गाडू घड़ा यात्रा आरंभ

नरेंद्रनगर। विश्व प्रसिद्ध भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले जाएंगे।  7 अप्रैल को गाडू घड़ा यात्रा आरंभ होगी।

शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व पर नरेंद्र नगर के राज दरबार में कई दशकों पुरानी परंपरा के अनुरूप एक भव्य समारोह में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल द्वारा महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में  ग्रह नक्षत्रों की गणना के बाद बताया कि आगामी 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 6:15 में भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के के लिए खोल दिए जाएंगे तथा गाडू घड़ा यात्रा 7 अप्रैल से आरंभ होगी।
इससे पूर्व कुल पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल द्वारा गणेश पूजन नवग्रह पूजन सरस्वती पूजन एवं महाराज की जन्म कुंडली का अध्ययन कर उक्त घोषणा की गयी।
महाराज मनुजेंद्र शाह द्वारा कपाट खोलने की तिथि की विधि व घोषणा करने के साथ ही भगवान बद्री विशाल के जयकारों से राज दरबार गुंजाय मान हो गया इससे पूर्व डिमर धार्मिक केंद्र पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ गाडू घड़ा राज परिवार के सुपुर्द किया गया।
खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे 80 वर्षीय राज गुरु महादेव नौटियाल ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन पहली बार उनके जीवन काल में बरसात हुई मौसम खराब होने के चलते कार्यक्रम स्थल भी बदलना पड़ा, निर्धारित समय से लगभग 1 घंटे बाद शुरू हुए कार्यक्रम के चलते दूर-दूर से आए भक्तजन काफी परेशान दिखे। इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कपरवान, ऋषि राम सती, समिति के सदस्य राजपाल जरदारी, दिनेश डोभाल, डिम्मर केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, भगवती प्रसाद डिमरी, मुकेश डिमरी, बद्री केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी विजय थपलियाल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, बद्री केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरीश गौड़, विपला बड़वा डिमरी समुदाय के हेमचंद्र डिमरी, राज परिवार के ठाकुर भवानी प्रताप सिंह, ठाकुर राव कीर्ति प्रताप सिंह सहित बड़ी तादात में भक्तजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!