भगवती कालीमाई की दिवारा पद यात्रा के मनसूना गांव पहुँचने पर ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ व बद्री केदार मन्दिर समिति के सयुंक्त तत्वावधान मे 15 वर्षो बाद आयोजित भगवती कालीमाई की ऐतिहासिक दिवारा पद यात्रा के मनसूना गांव पहुँचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के मदमहेश्वर घाटी आगमन से आस्था व भक्ति का अनूठा संगम बना हुआ है। भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा जिस गाँव मे पर्दापण कर रही है उस गाँव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ तथा ग्रामीण भगवती कालीमाई की डोली सहित दिवारा यात्रा मे साथ चल रहे अनेक देवी – देवताओ के निशानो को अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना कर रहे है।
शनिवार भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा मनसूना, फापज गांवो का नगर भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी तथा रात्रि प्रवास के लिए पाली सरूणा पहुंचेगी। शुक्रवार को को विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत भगवती काली , मदमहेश्वर भगवान, जाखराजा सहित 33 कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक नौ बजे दिवारा यात्रा गैड गांव के लिए रवाना हुई गैड गाँव मे भक्तो को आशीर्वाद देने की बाद भगवती कालीमाई की डोली गडगू गांव के लिए रवाना हुई तो ग्रामीणो मे भारी उत्साह देखा गया।
दिवारा यात्रा ने नगर भ्रमण के दौरान गैड , गडगू व मनसूना के विभिन्न तोको का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा श्रद्धालुओ ने लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। देर सांय भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के मनसूना गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ के अध्यक्ष लखपत सिंह राणा ने बताया कि भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के मदमहेश्वर घाटी आगमन से ग्रामीणो मे भारी उत्साह बना हुआ है तथा हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महामंत्री सुरेशानंद गौड़ ने बताया कि रविवार को भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा मदमहेश्वर घाटी से विदा होकर ऊखीमठ क्षेत्र मे पर्दापण करेगी। इस मौके पर भगवती देवशाली, योगेंद्र देवशाली,पंडित कालिका प्रसाद, पुजारी सतीश गौड़, हरीश गौड़, दिनेश गौड़, जयप्रकाश सेमवाल, ऋषिराम भट्ट,दिलवर असवाल, बलवीर राणा ,राकेश राणा, मोहन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत , कुलदीप रावत , प्रबल सिंह राणा , महेंद्र सिंह राणा सहित बष्टी, गैड , गडगू व मनसूना गांवो के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।



