राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव मैमोरियल ग्रामीण किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव मैमोरियल ग्रामीण किक्रेट टूर्नामेंट का विधि शुभारंभ हो गया है। किक्रेट टूर्नामेंट के उद्धाटन मैच मे एफसीसी किक्रेट क्लब फापज विजेता व ओकारेश्वर स्पोर्ट्स क्लब ऊखीमठ उपविजेता रहे। किक्रेट टूर्नामेंट लगभग एक माह तक खेला जायेगा जबकी टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियो को किक्रेट कमेटी की ओर से शांल ओढ़कर सम्मानित किया गया। ओकारेश्वर स्पोर्ट्स ग्राउण्ड मे आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट के उद्धाटन अवसर पर शिरकत करते हुए मधु गंगा ग्रुप के एमडी खुशहाल सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हमे शहीदो की कुर्बानी की बदौलत मिली है इसलिए समय – समय पर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित करने चाहिए। उन्होने कहा कि मनुष्य मे कुछ करने की ललक होनी चाहिए सफलताएं स्वयं आकर गल्ले लगाती है।
नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के बलिदान हमेशा इतिहास के पन्नो मे अमर रहेगा तथा उनके बलिदान से ऊखीमठ क्षेत्र को विशिष्ट पहचान मिली है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी के प्रतिनिधि सौरभ विराट भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के किक्रेट टूर्नामेंट के आयोजनो से हर खिलाड़ी को प्रतिभाग करने का सुनहरा अवसर मिलता है । व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट ने कहा कि हमारा सामूहिक प्रयास रहेगा कि प्रति वर्ष राज्य आन्दोलनकारी अशोक कैशिव की स्मृति मे खेलो का आयोजन किया जायेगा। किक्रेट कमेटी अध्यक्ष गणेश वर्मा ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है । इस मौके पर राज्य आन्दोलनकारी प्रकाश रावत व श्याम सिंह बिष्ट को किक्रेट समिति की ओर से शांल ओढ़कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्म्वाण, बलवीर पंवार, सरला रावत , पूर्व प्रधान सन्दीप पुष्वाण, संरक्षक सुनील सिद्ध, रवीन्द्र रावत, बलवन्त रावत, उपाध्यक्ष नागेन्द्र शैव ,सचिव कैलाश शर्मा , कोषाध्यक्ष ॠषित शैव , सहसचिव अंकित रावत, प्रमोद कैशिव, तेज प्रकाश त्रिवेदी, विजेन्द्र नेगी , अभ्युदय जमलोकी , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा बिष्ट, सुन्दरी सिद्ध, बलवन्त कुवर , रेखा देवी , बृजमोहन बर्त्वाल, कैलाश शैव , विवेकानंद शैव , सौरभ कुवर , हिमांशु शैव , महेश गुसाई, अंकित शैव सहित दर्जनो प्रतिभागी मौजूद रहे ।



