थर्टी फर्स्ट की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था।

थर्टी फर्स्ट की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था।
रुद्रप्रयाग। आगामी नववर्ष 2026 के आगमन और थर्टी फर्स्ट के उल्लास के बीच शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए कि जश्न की आड़ में हुड़दंग, यातायात नियमों का उल्लंघन या महिलाओं से अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए।
जनपद के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों जैसे चोपता-तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी व अन्य क्षेत्रों में पर्यटकों के सम्भावित की संभावना को देखते हुए पुलिस ने निम्नलिखित सुरक्षा चक्र तैयार किया है
जनपद की सीमाओं और पर्यटक स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
होटल, ढाबों और होम-स्टे की निरंतर चेकिंग की जाएगी ताकि वहां अवैध रूप से शराब या नशीले पदार्थों का परोसा जाना रोका जा सके।
हुड़दंगियों पर नज़र: शराब पीकर सड़कों पर तेज गाड़ी चलाने (Drunk & Drive), मारपीट करने या सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जंगलों या एकांत प्रसिद्ध स्थलों पर पिकनिक मनाने जाने वाले युवाओं और देर रात्रि आवागमन करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
किसी भी अप्रिय घटना या प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने हेतु जिला पुलिस, SDRF और आपदा प्रबंधन दल को आधुनिक उपकरणों के साथ ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। चोपता क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल व फायर कार्मिकों की तैनाती की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात समस्त बल को पर्यटकों के साथ मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने को कहा है। किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन से सम्पर्क करें या 112 डायल करें।
“सभी नागरिक और पर्यटक नववर्ष का जश्न उमंग और उल्लास के साथ मनाएं, परंतु ध्यान रखें कि आपकी खुशी दूसरों के लिए परेशानी का सबब न बने। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।” – अक्षय कोंडे, एसपी रुद्रप्रयाग।



