उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयागलाइफस्टाइल

नगरपालिका रुद्रप्रयाग को मिला नया स्काईलिफ्टर वाहन, जिलाधिकारी एवं नगरपालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रूद्रप्रयाग। नगरपालिका रुद्रप्रयाग को एक नए स्काईलिफ्टर वाहन की सौगात मिली। इस वाहन का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रतीक जैन एवं नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्काईलिफ्टर वाहन नगरपालिका के कार्यों को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाएगा। विशेषकर सफाई, विद्युत मरम्मत, ऊँचाई पर रखरखाव कार्य, होर्डिंग्स एवं सजावट संबंधी कार्यों में इस वाहन का उपयोग शहर की व्यवस्था सुधारने में मददगार सिद्ध होगा।

नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि नगरपालिका रुद्रप्रयाग को इस आधुनिक वाहन की उपलब्धता से शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा वाहन के क्रय हेतु कुछ धनराशि आवंटित करने लिए उनको धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सभासदों ने संयुक्त रूप से आशा व्यक्त की कि स्काईलिफ्टर वाहन से नगरपालिका की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका रुद्रप्रयाग के सभासद वार्ड नं 01 से रवीना देवी, वार्ड नं 02 अंकुर खन्ना, वार्ड नं 03 विनीता देवी, वार्ड नं 04 सुरेंद्र रावत, वार्ड नं 05 नमन शर्मा, वार्ड नं 06 नरेंद्र रावत, वार्ड नं 07 किरन पंवार सहित अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!