भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा पहुंची केदारनाथ धाम, सैकड़ो श्रद्धालुओ ने किया पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के सीमांत गांवों की आराध्य भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के केदारनाथ धाम पहुंचने पर मन्दिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व देश – विदेश के सैकड़ो श्रद्धालुओ ने पुष्प वर्षा कर दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा 15 वर्षो बाद भगवती चामुण्डा व बाबा केदार के ऐतिहासिक मिलन के सैकड़ो श्रद्धालु साक्षी बने।
शुक्रवार को दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम मे तीर्थ दर्शन, तीर्थ स्नान, केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ सहित अनेक तीर्थ स्थलो का दर्शन करने के बाद केदारपुरी का भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी तथा रात्रि प्रवास केदारनाथ धाम में ही करेगी । शनिवार को दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से विदा होकर अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी।
गुरूवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव थारू कैम्प मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 11 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के केदारनाथ धाम के लिए रवाना होने पर ब्राह्मणो ने वेद ऋचाओ , महिलाओ ने मांगलिक गीतो , भक्तो ने जय माता के उदघोषो , स्थानीय वाद्य यंत्रो की मधुर धुनो से दिवारा यात्रा की अगुवाई की तथा विभिन्न यात्रा पडावो पर व्यापारियो ने पूजा ‘ अर्चना कर मनौती मांगी , दोपहर तीन बजे दिवारा यात्रा के केदारनाथ धाम पहुंचने पर मन्दिर समिति ,केदार सभा ,तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व विभिन्न राज्यो के असंख्य भक्तो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , ने बताया कि शनिवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ से विदा होकर बेस कैम्प, लिनचोली , भीमबली , जंगलचट्टी ,गौरीकुंड, सोनप्रयाग यात्रा पडा़वो पर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचेगी । इस मौके प्रधान पुजारी बागेश लिंग, दिवारा यात्रा संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , केदारनाथ सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला , तीर्थ पुरोहित लक्ष्मी नारायण जुगराण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, कुलदीप धर्म्वाण, मदन रावत , प्रमोद रावत, अभिषेक राणा , गोविन्द राणा ,मन्दिर समिति के अधिकारी ,कर्मचारी, केदार सभा , व्यापार संघ के पदाधिकारी , नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन सहित देश – विदेश के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।



