उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिरुद्रप्रयागलाइफस्टाइल

तुंगनाथ घाटी मे फैली समस्याओं का 14 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समस्याओ के निराकरण की मांग

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीती पुष्वाण ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को 14 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर क्षेत्र मे फैली समस्याओ के निराकरण की मांग। उनका कहना है कि विगत दिनो तुंगनाथ घाटी मे मूसलाधार बारिश होने से कई मोटर क्षतिग्रस्त हो चुके है तथा आकाशकामिनी नदी के कटाव से कई गांवो व तोको को खतरा बना हुआ है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने बताया कि पीएमजीएसवाई के डुगर – सेमला- पल्द्वाणी मोटर मार्ग पर पिल्खडी मे तीन स्थानो पर भूस्खलन से मोटर क्षतिग्रस्त हो चुका है जनहित मे क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का ट्रीटमेंट व सुरक्षा दिवालो का निर्माण कार्य नितांत आवश्यक है । बताया कि त्यूग बैण्ड- नेहरा – कुनालिया- पिल्खडी मोटर मार्ग का डामरीकरण व विस्तारीकरण होने से स्थानीय जनता के साथ तुंगनाथ घाटी के दर्जनो गांवो के ग्रामीणो को तहसील व विकासखंड मुख्यालय आवाजाही करने मे सुविधा मिलेगी तथा ताला ‘ दुर्गाधार- पावजगपुडा मोटर मार्ग का भी डामरीकरण किया जाना अति आवश्यक क्योंकि मोटर मार्ग का डामरीकरण उखड़ने से मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है। ग्राम पंचायत मक्कू के राजस्व ग्राम ग्वाड दिलणा मे भूस्खलन वाले स्थानो पर चैकडैमो के निर्माण न होने से कई मकानो को खतरा बना हुआ है इसलिए आपदा प्रभावित क्षेत्रो मे शीघ्र चैकडैमो का निर्माण किया जाय। कुण्ड – चोपता नेशनल हाइवे पर ताला तोक मे हाइवे का सही तरीके से ट्रीटमेंट किया जाय जिससे स्थानीय जनता के साथ तुंगनाथ घाटी मे आवाजाही करने वाले तीर्थ यात्रियो व पर्यटको को किसी प्रकार की परेशानियो का सामना न करना पड़े। बताया कि आकाशकामिनी नदी के कटाव से ताला तोक व सेमला गांव के निचले हिस्से मे लगातार भूस्खलन जारी है इसलिए भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षा दिवालो का निर्माण किया जाय। ज्ञापन मे क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेशानन्द तंगवाण, दिनेश बजवाल, प्रमिला देवी , मीनाक्षी देवी , प्रधान मनवर सिंह नेगी, प्रतीपाल बजवाल,सुनीता बिष्ट , नीमा देवी , गुलाब सिंह राणा , शिशुपाल सिंह रावत , प्रेम सिंह नेगी , पंच केदार होटल एसोसिएशन होम स्टे अध्यक्ष डा0 कैलाश पुष्वाण के हस्ताक्षर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!