उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए पहुंची सिद्धपीठ कालीमठ

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के शीर्ष पर विराजमान व पंचगाई ग्रामीणो की अराध्य भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सिद्धपीठ कालीमठ पहुंच गयी है। 15 वर्षो बाद भगवती काली व भगवती चामुण्डा के ऐतिहासिक मिलन के क्षणो के हजारो श्रद्धालु साक्षी बने। भगवती चामुण्डा की दिवारा सोमवार से केदार घाटी मे पर्दापण करेगी तथा विभिन्न गावो व तीर्थ स्थलो का भ्रमण कर केदारनाथ पहुंच कर तीर्थ भ्रमण करेगी।

दिवारा यात्रा समिति द्वारा दिवारा यात्रा के केदार घाटी रात्रि प्रवास की तिथिया निर्धारित कर दी गयी है। 15 वर्षो बाद भगवती चामुण्डा के दिवारा यात्रा का आयोजन होने से कालीमठ घाटी के हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा ग्रामीण श्रद्धा भाव से भगवती चामुण्डा की पूजा – अर्चना कर मनौती मांग कर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर रहे है। रविवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट, पुरूषोत्तम भट्ट और ओम प्रकाश भट्ट ने खोन्नू गांव मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , जाखराजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 11 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा सिद्धपीठ कालीमठ के लिए रवाना हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के सिद्धपीठ कालीमठ के लिए रवाना होने पर ब्राह्मणो ने वेद ऋचाओ , महिलाओ ने मांगलिक गीतो , भक्तो ने जय माता के उदघोषो , स्थानीय वाद्य यंत्रो की मधुर धुनो से दिवारा यात्रा की अगुवाई की। भगवती चामुण्डा देवी ने अनेक देवी – देवताओ के निशाणो के साथ नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न हिल स्टेशनो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीण ने भगवती चामुण्डा को अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो से अर्घ्य व लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी । देर सांय दिवारा यात्रा के सिद्धपीठ कालीमठ पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, सलाहकार रामचन्द्र सिंह राणा , उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव तीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, मुलायम सिंह तिन्दोरी , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित , प्रधान कालीमठ प्रदीप राणा , मठापति अब्बल सिंह राणा , दिनेश प्रसाद गौड , सहित खोन्नू, कोटमा , कविल्ठा व कालीमठ गांवो के जनप्रतिनिधि , मन्दिर समिति के अधिकारी , कर्मचारी व सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!