उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में एकदिवसीय रक्तदान शिविर एवं जागरूकता गोष्ठी 

रक्तदान और तंबाकू उन्मूलन के प्रति युवाओं की जागरूक भागीदारी

रूद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं ब्रह्मकुमारी संस्थान रुद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस के एकदिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार द्वारा की गई, जिन्होंने उपस्थित स्वयंसेवियों को रक्त परीक्षण एवं रक्तदान की आवश्यकता और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पैथोलॉजी विभाग के डॉ. मनीष कुमार ने सभी प्रतिभागियों का रक्त समूह परीक्षण एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस नोडल अधिकारी श्री श्रीकांत नौटियाल, डॉ. जगमोहन सिंह, डॉ. नवीन कुमार महाजन, आदर्श, सन्देश, एवं खुशराज सहित कई स्वयंसेवियों ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया। साथ ही, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आशीष कप्रवान और योगेंद्र सिंह ने भी रक्तदान में सक्रिय भागीदारी की।

तंबाकू उन्मूलन एवं किशोर स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम भी आयोजित

इसी दिन महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन कार्यक्रम एवं किशोर स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) मापा गया और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए।तंबाकू उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में हिमानी कोठियाल ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय तथा शालिनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

प्राचार्य ने युवाओं को किया प्रेरित

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और युवाओं से नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की।इस अवसर पर डॉ. अंविता सिंह (एनएसएस सह संयोजक), माय भारत-रुद्रप्रयाग से क्लाउड कोऑर्डिनेटर विजय वशिष्ठ, अजीता, आकाश कुमार, सलोनी टम्टा, पलक सेमवाल, प्रिया सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवियों की उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!