जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने मुख्य बाजारों में प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
ऊखीमठ में जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विद्यालयो के नौनिहालो द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव व तहसील परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।
हिमालय मे सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम मे भी स्वतंत्रा दिवस धूमधाम से मनाया गया । व्यापार संघ ऊखीमठ द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ जीआईसी मालतोली, मयकोटी, चोपता, घिमतोली, जागतोली, चन्द्रनगर, भणज, क्यूजा, कण्डारा, मणिगुह, गणेश नगर, चन्द्रा पुरी, भीरी, परकण्डी, पल्द्वाणी, मक्कू, दैडा़, ऊखीमठ, मनसूना, राऊलैंक, रासी, कोटमा, बसुकेदार, ल्वारा , लम्बगौडी, खुमेरा, फाटा, रामपुर, त्रियुगीनारायण, डा0 जैक्सवीन इण्टर कालेज गुप्तकाशी, सरस्वती शिशु मन्दिर, सरस्वती विद्या मन्दिर, एवरग्रीन , नगर पंचायत, एसबीआई , पीएनबी शाखाओ , सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया।
क्षेत्र के सभी विद्यालयों में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। क्यूजा घाटी के कण्डारा गांव मे महिला मंगल दल के नेतृत्व मे स्वतंत्रा दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। हिमालय मे सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम मे प्रबन्धक बलवीर नेगी ने ध्वजारोहण किया जिसमे विभिन्न प्रान्तो के तीर्थ यात्रियो व तीर्थ पुरोहित समाज ने प्रतिभागकिया। श्री केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुर मे ध्वजारोहण करते हुए बद्री केदार मन्दिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि हमें आजादी व उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति अमर शहीदों की कुर्बानी की बदौलत मिली है इसलिए समय – समय पर अमर शहीदों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। उन्होंने नौनिहालों को सतमार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने नगर पंचायत परिसर मे ध्वजारोहण करते हुए अपने विचार रखे । कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत व गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने पीएनबी शाखाओ मे आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम मे सयुंक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने भी तुंगनाथ घाटी के जीआईसी दैडा मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अमर शहीदो को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।




