दिवारा यात्रा के पंचम दिवस शक्तिपीठ मां दुर्गा देवी पहुंची ग्राम शेरसी, माता की डोली का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

दिवारा यात्रा के पंचम दिवस शक्तिपीठ मां दुर्गा देवी पहुंची ग्राम शेरसी, माता की डोली का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
फाटा। केदारघाटी के न्यालसू रामपुर के ग्रामीणों की आराध्य शक्तिपीठ मां दुर्गा देवी अपनी बद्रीनाथ धाम दिवारा यात्रा के पंचम दिवस ग्राम शेरसी पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने माता की डोली का फूल मालाओं पुष्प अक्षतों से भव्य स्वागत किया।
बता दें कि, 11 अगस्त से प्रारंभ हुई शक्तिपीठ मां दुर्गा देवी (त्वंने देवी) की बद्रीनाथ धाम दिवारा यात्रा बीते चार दिन गांव में भ्रमण कर आज पंचम दिन ग्राम शेरसी पहुंची, जहां पर ग्रामीणों ने माता की डोली का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। आज माता की डोली ग्राम शेरसी के कालीमाई चौक नामक स्थान में रात्रि विश्राम करेगी। माता की डोली के गांव में पहुंचते ही भक्तों में उत्साह देखने को मिला चारों ओर जय माता दी की उदघोष सुनाई दी।
आचार्य पुरोहितों ने ग्रामीणों की सामूहिक पूजा की जिसके बाद माता ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।
शक्तिपीठ मां दुर्गा देवी दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान ने बताया कि माता आज पंचम रात्रि पड़ाव के लिए नजदीकी गांव शेरसी पहुंची है, कल प्रात पूजा के बाद अगले पड़ाव बड़ासू के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि माता अपने धीयानियों के गांव का भ्रमण कर उन्हें आशीर्वाद देगी। साथ ही केदारघाटी में स्थित पवित्र मठ मंदिर मोरू का झाड़, मां नानतोली, मां महिष मर्दनी मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थलों में दर्शन कर आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर सचिव प्रेम गोस्वामी, प्रमोद सिंह रावत, खुशहाल सिंह रावत, बिपिन नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, श्रीकृष्ण सेमवाल, कमलेश भट्ट, जितेंद्र सेमवाल, हरेंद्र सिंह रावत, सूरज सेमवाल, मोहन नौटियाल, गणेश सेमवाल, देवेंद्र सेमवाल, मुकेश नौटियाल सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।



