ऊखीमठ ब्लॉक सभागार मे आयोजित कार्यशाला, प्रतिनिधियो , ग्रामीणो व स्कूली नौनिहालो को सिखाए आपदा से बचाव

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। 15 वीं वाहिनी आपदा मोचन बल गदरपुर ईकाई सोनप्रयाग एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल के सयुंक्त तत्वावधान मे ब्लॉक सभागार मे आयोजित कार्यशाला मे प्रतिनिधियो , ग्रामीणो व स्कूली नौनिहालो को आपदा के गुरू सिखाये गये। क्षेत्र मे हुई मूसलाधार बारिश के कारण कार्यशाला मे सीमित संख्या मे जनप्रतिनिधो व स्कूली नौनिहालो ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि हिमालयी भूभाग जोन पांच मे आने के कारण यहां भूगर्भीय हलचल हमेशा होती रहती है तथा भूगर्भीय हलचल के कारण समय – समय पर आपदाये आती रहती है इसलिए आपदा के समय सभी को सतर्क रहने के साथ दूसरो को मदद भी करनी चाहिए। उन्होने कहा कि प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप होने से ग्लोबल वार्मिंग के कारण धीरे – धीरे हिमालय बर्फ विहीन होता जा रहा है जिससे भविष्य मे इसके बुरे परिणाम हो सकते है। उन्होने दोनो बलो के सीमान्त क्षेत्रो मे इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित करने की सलाह दी।
गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि अवैध वृक्षो के पातन, क्षमता से अधिक भवनो के निर्माण तथा हिमालयी क्षेत्रो मे मानवीय हलचल के कारण प्रतिवर्ष आपदा की घटनाये घटित हो रही है तथा भविष्य मे आपदा की घटनाओ मे इजाफा होने की सम्भावनाओ से इनकार नही किया जा सकता है । सहायक सैनानी कर्मवीर भण्डारी ने कहा कि दैवीय आपदाओ की घटनाओ पर रोक तो नही लगायी जा सकती है मगर प्रकृति के साथ छेड़खानी कम होने से दैवीय आपदाओ की घटनाये कम हो सकती है । उन्होने कहा कि बल द्वारा समय – समय विभिन्न क्षेत्रो मे इस प्रकार की कार्यशालाओ के माध्यम से ग्रामीणो को आपदा के गुरू सिखाये जा रहे है । नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी नीरज कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अति संवेदनशील राज्य होने के कारण यहा हर समय आपदाओ का भय बना रहता है इसलिए जन – जागरूकता अभियान के माध्यम से आपदा कि घटनाओ के प्रति सचेत करनी की सख्त जरूरत है। कार्यशाला मे दोनो बलो के अधिकारियो व जवानो द्वारा जनप्रतिनिधियो व स्कूली नौनिहालो द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। इस मौके पर सभासद बलवीर पंवार, पूजा रावत , प्रदीप धर्म्वाण, दलवीर रावत, अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी, दीपक रावत, सब इंस्पेक्टर अंकित लाठर, संजय भट्ट, मुकेश , हरि ओउम, रणजीत, सन्तोष रावत, अनुसूया प्रसाद सहित जी आई सी के नौनिहाल व नगर पंचायत के कर्मचारी व पर्यावरण मित्र मौजूद थे।



