उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरें

शक्तिपीठ मां दुर्गा देवी  “त्वने देवी” की बद्रीनाथ धाम दिवारा यात्रा का हुआ शुभारंभ 

शक्तिपीठ मां दुर्गा देवी  “त्वने देवी” की बद्रीनाथ धाम दिवारा यात्रा का हुआ शुभारंभ

फाटा। केदारघाटी के न्यालसू रामपुर के ग्रामीणों की आराध्य शक्तिपीठ मां दुर्गा देवी “त्वंने देवी” 11 अगस्त को अपने मूल स्थान मंदिर गर्भ गृह से डोली में विराजमान होकर बाहर आ गई है। माता की बद्रीनाथ धाम दिवारा यात्रा आज से प्रारंभ हो गई है। माता की उत्सव डोली आज प्रथम दिन ग्रामीणों को आशीर्वाद देकर गांव में रात्रि विश्राम करेगी।
बता दें कि 23 वर्षो के बाद शक्ति पीठ मां दुर्गा देवी बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा रही है। आज माता के मूल स्थान मंदिर में विद्वान आचार्यों द्वारा अनुष्ठान पूजा हवन किया गया ,जिसके बाद माता की उत्सव डोली को भव्य रूप देकर विशेष पूजा के बाद गर्भ गृह से भक्तों के दर्शनार्थ लाया गया। आज माता की उत्सव डोली गांव में ही रात्रि विश्राम करेगी इस अवसर पर हजारों की तादात में ग्रामीण एवं दूर दराज गांव से आए भक्त मौजूद रहे। इस शुभ अवसर पर ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष व बच्चे सभी पारंपरिक परिवेश में नजर आए। वहीं माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हुआ। शक्तिपीठ मां दुर्गा देवी दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान ने बताया कि आज प्रातः मंदिर में विशेष पूजा हवन कर माता की उत्सव डोली का श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात सभी दिवारा यात्रियों को पूजा में भगवान क्षेत्रपाल एवं माता के पाश्र्व ने यात्रा शुभारंभ का आशीर्वाद दिया। आज से यात्रा का शुभारंभ हो गया है, दो से तीन दिन माता गांव में ही भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद देगी। उसके बाद केदारघाटी के विभिन्न मठ मंदिरों एवं गांव का भ्रमण कर अपने यात्रा पड़ाव बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। दिवरा यात्रा समिति सचिव प्रेम गोस्वामी ने बताया कि 23 वर्षों बाद माता बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा रही है जिसको लेकर समस्त ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है, आज माता की उत्सव डोली न्यालसू रामपुर में ही विश्राम करेगी दो से तीन गांव का भ्रमण कर अगले पड़ावों के लिए प्रस्थान करेगी।
इस दौरान बड़ी तादात में ग्रामीण महिलाएं बच्चे एवं बुजुर्ग मौजूद रहे माता के जय कारों से वातावरण भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर समिति संरक्षक दिनेश सिंह रावत, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह रावत, विजय सिंह गजवान, कोषाध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, प्रमोद सिंह रावत, शांति प्रकाश रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!