ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक सन्दीप पुष्वाण ने पीएमओ में सयुंक्त सचिव पद पर तैनात मंगेश घिल्डियाल को केदार घाटी ,मदमहेश्वर घाटी व तुंगनाथ घाटी मे फैली विभिन्न समस्याओं करवाया रूबरू

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। प्रधान संगठन प्रदेश सलाहकार , ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक सन्दीप पुष्वाण ने प्रधानमंत्री कार्यालय मे सयुंक्त सचिव के पद पर तैनात व जनपद रुद्रप्रयाग के पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात कर ग्राम पंचायतो 16 वे वित्त की धनराशि प्रति वर्ष न्यूनतम 20 लाख करने तथा केदार घाटी ,मदमहेश्वर घाटी व तुंगनाथ घाटी मे फैली विभिन्न समस्याओ से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की जिस पर प्रधानमंत्री कार्यालय मे सयुंक्त सचिव पद पर तैनात मंगेश घिल्डियाल ने उन्हें आश्वासन दिया की हर समस्या के निराकरण के लिए प्रयासरत है तथा केदारनाथ धाम मे चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो को गति देने के लिए केन्द्र से लगातार निगरानी की जा रही है तथा आगामी केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। निवर्तमान प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने सयुंक्त सचिव से मुलाकात कर 16 वे वित्त के अन्तर्गत ग्राम प्रधान विवेकाधीन कोटे का प्रावधान रखने , ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठको मे प्रस्तावित कार्यो के निर्माण मे टाइट – अनटाइट की अनिवार्यता समाप्त करने , केदारनाथ आपदा के बाद रामबाडा, घिनुरपाणी व गरूणचट्टी के नजूल पट्टे धारो को गरूणचटची मे व्यवसायिक पुर्नवास करने , तथा मदमहेश्वर व चोपता ,तुंगनाथ मे वर्षो से व्यवसाय करने वाले व्यापारियो के लिए कार्य योजना तैयार करने की मांग की जिस पर सयुंक्त सचिव ने उन्हें हर समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया।



