उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंलाइफस्टाइलशिक्षासुरक्षा

राईका चोरिया, तिमली एवं किरोड़ा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

राईका चोरिया, तिमली एवं किरोड़ा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

रूद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज, चोरिया, तिमली एवं किरोड़ा में मंगलवार 28 जनवरी  को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, रुद्रप्रयाग द्वारा संचालित केंद्र पोषित योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति की जिला समन्वयक  दीपिका कांडपाल ने बालिकाओं को योजना और बाल विवाह निषेध कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर पल्लवी भिलंगवाल ने पॉक्सो एक्ट और सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर अखिलेश सिंह और सुपरवाइजर सुरेंद्र ने 1098 हेल्पलाइन और इसके तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। बच्चों के अधिकार और सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बालिकाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला में प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकगण, जेंडर स्पेशलिस्ट प्रियंका उछोली और वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर सुलोचना सजवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति तथा स्कूली बालिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!