उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ यात्रा फिर शुरू , प्रातः भेजे 800 यात्री, पैदल मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य जारी

केदारनाथ यात्रा फिर शुरू , प्रातः भेजे 800 यात्री, पैदल मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य जारी

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित रही केदारनाथ यात्रा आज प्रातः आठ बजे के बाद फिर शुरू कर दी गई। प्रशासन ने मौसम और मार्ग की स्थिति का आकलन करने के बाद 800 के करीब यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया। हालांकि पैदल यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर अभी भी मलबा हटाने का कार्य जारी है। कल पूरे दिन सुरक्षा कारणों से यात्रियों को आगे नहीं भेजा गया था, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोनप्रयाग में यात्रा शुरू होने का इंतजार करते रहे।

केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार लगातार बनी हुई है। बीते दिन भारी बारिश और भूस्खलन के चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे दिन यात्रियों की आवाजाही रोक दी थी। श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग और अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया, जहां पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार व्यवस्था संभालती रहीं।

आज सुबह करीब आठ बजे के बाद मौसम और मार्ग की स्थिति में सुधार होने पर प्रशासन ने यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से केदारनाथ धाम के लिए रवाना करना शुरू किया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और यात्रियों को पूरी सावधानी के साथ आगे भेजा गया।
वहीं, पैदल यात्रा मार्ग पर कई संवेदनशील स्थानों पर मलबा हटाने का कार्य अभी भी जारी है। वहीं राजमार्ग पर जेसीबी मशीनों और संबंधित विभागों की टीमें लगातार मार्ग को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने में जुटी हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और यात्रा के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!