उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

विपक्ष में रहते विपक्ष के विधायक के धर्म को बखूभी निभाया : मनोज रावत, कहा भू कानून के लिए विधानसभा में उठाई आवाज

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होने कुछ गाँवों में नुक्कड़ सभाऐं भी की। ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया ।

गुरुवार को अगस्त्यमुनि क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र का एक महत्तवपूर्ण पहलू है। और उन्होने विपक्ष में रहते हुए विपक्ष के विधायक के धर्म को बखूभी निभाया है। उन्होने कहा कि 6 साल पहले उन्होने सबसे पहले भू कानून का मुद्दा विधानसभा में उठाया। चुटकी लेते हुए वो बोले कि भाजपा इस समय प्रवासी उत्तराखण्डियों को लाने के लिए दिल्ली ,चंडीगढ में बस लगा रही है ताकि वो लोग भाजपा के पक्ष में वोट कर सके। लेकिन भू कानून के मुद्दे का सबसे ज्यादा प्रभाव इन प्रवासियों पर ही है। और इसलिए वो सभी लोग कांग्रेस के पक्ष में वोट करेंगे। वहीं उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर  कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के साथ अब बेटों को भी बचाना होगा। क्योंकि हम लोग अपना पेट काटकर बेटों को पढाने के लिए शहरों में भेज रहे हैं । लेकिन सरकारी नौकरियाँ ना आने से वो बेरोजगार हैं । युवा प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी तो करते है लेकिन परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं । क्योंकि सरकार ने हाकम सिंह जैसे लोगों को बढावा दे रही है जो कि पेपर लीक करवाते है , और अब एक नया संकट बेरोजगार युवाओं के सामने है कि उनकी शादी नहीं हो पा रही है ।

उन्होने कहा पहले सरकार ने यात्रा को कहीं दूसरी जगह डाईवर्ट किया जिससे हमारे युवोओं का रोजगार खत्म हो गया। फौज में हमारे बेटे जाते थे लेकिन वहाँ भी भर्ती नहीं हो पा रहे। उन्होने कहा कि गढवाल रैजिमेंट की 26 बटालियन है । लेकिन वहाँ भर्ती नहीं की जा रही है । रोजगार के हर अवसर सरकार खत्म कर रही है । उन्होने बताया कि भाजपा के लोग खुद को सनातनी कहते है भगवा पहनते हैं । लेकिन उन्हे भगवे का महत्तव नही पता है । इस दौरान बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता एव ग्रामीण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!