बेहतर राष्ट्र निर्माण के लिए युवा अवश्य करें मतदान : आशा, युवा सम्मेलन में युवाओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

बेहतर राष्ट्र निर्माण के लिए युवा अवश्य करें मतदान : आशा,
युवा सम्मेलन में युवाओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ विधानसभा के अगस्त्यमुनि में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन में युवाओं का आह्वान करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यो को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं पर है तथा प्रदेश सरकार महाविद्यालयों को हाईटेक बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
गुरुवार को अगस्त्यमुनि में आयोजित युवा सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल, जिला संयोजक नितिन नेगी व नगर मंत्री मिलन रावत ने संयुक्त रुप से किया।
इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि राष्ट्र व प्रदेश के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यो को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं की है। बेहतर राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को बढ़चढकर मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी युवाओं को एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की। कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने अगस्त्यमुनि के लिए कई कार्य किए है। महाविद्यालयों को हाईटेक बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हमारा लक्ष्य अगस्त्यमुनि महाविद्यालय को उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाना है। आशा नौटियाल ने कहा कि युवा शक्ति ही भारत की दिशा और दशा तय करेंगे। युवाओं के कंधों पर ही देश का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज भारत देश में सकारात्मक दृष्टिकोण और ऊर्जावान युवाओं के नेतृत्व की जरूरत है। युवा समाज और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम संचालन प्रांत खेलो भारत संयोजक निवास चमोला ने किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, नेहा जोशी, पूर्व अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, विभाग संगठन मंत्री चमोली शिवम पांडे, विभाग सह संयोज संतोष त्रिवेदी, जिला संयोजक नितिन नेगी, जिला सह संयोजक प्रवेश, नगर मंत्री मिलन, लोकेश, महासंघ कोषाध्यक्ष भानु चमोला, गौरव भट्ट, विक्रांत चौधरी, अभिनव भट्ट, शुभम जमलोकी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।



