उत्तराखंड
मंदाकिनी शरदोत्सव मेले का होगा भव्य आयोजन , 7 नवंबर से 11 नवंबर तक होगा आयोजित मेला
सभी विभागीय अधिकारी एवं मेला समिति के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय से करें पूर्ण : शैला रानी


विधायक ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह एक कृषि एवं औद्योगिक विकास मेला भी है, जिसके माध्यम से सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाना भी है। जिसके लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने विभागीय स्टॉल लगाना सुनिश्चत करें, ताकि अधिकाधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो व लोग इनका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि मेले एवं महोत्सव हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिसके माध्यम से आपसी मेलजोल एवं भाईचारा बढ़ता है वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर आम लोगों को उपलब्ध होती है। उन्होंने कहा कि जनपद में महिला समूहों द्वारा भी बेहतर कार्य हो रहे हैं एवं वे कई उत्पाद भी तैयार कर रही हैं, इस मेले में ऐसे समूहों को प्राथमिकता देते हुए उनके स्टॉल लगाए जाएं। इससे हमारे क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों एवं महिलाओं को उचित मंच उपलब्ध होने के साथ ही व्यावसायिक लाभ मिलेगा।
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए उनके स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं, एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाने हैं, उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। सभी स्टॉलों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध करवाई जाए, जिससे आम जनमानस को योजनाओं का लाभ ले सकें। मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं होंगी। जिसके लिए महिला मंगल दलों, युवक मंगद दलों की ओर से भी प्रतिभाग किया जाएगा, जिसके लिए अनिवार्य तैयारियां व व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समय से पूर्ण कर ली जाएं। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने किया।