उत्तराखंडहरिद्वार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षक प्रदीप नेगी से की मुलाकात

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं शिक्षक प्रदीप नेगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हरिद्वार दौरे पर
हरिद्वार। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को हरिद्वार पहुंचे। शिक्षा मंत्री हरिद्वार के बीएचईएल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रदीप नेगी से मुलाकात की ओर शिक्षक प्रदीप नेगी को ऑनलाइन शिक्षण में बेहतर और इनोवेटिव ढंग से पढ़ाने पर उनकी सराहना की। शिक्षक प्रदीप नेगी को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्लास में बैठकर शिक्षक प्रदीप नेगी के पढ़ाने का तरीका देखा और उसकी सराहना की। स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने स्कूली छात्र छात्राओं से संवाद भी किया। साथ ही बताया की देश के सभी राज्यों में 200 शिक्षा के चैनल बनाये जायेंगे उत्तराखंड में भी 200 चैनल प्रसारित किये जायेंगे कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी सभी विषयो को लेकर चैनल के माध्यम से भी पढ़ाई कर सकते हैं। इस दौरान उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी उनके साथ मौजूद रहे। इंटर कॉलेज के दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलने पर खुशी जताई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!