उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीति

धर्म संस्कृति रक्षा विभाग केदारघाटी की सुरक्षा को लेकर करेगा कार्य 

विश्व अखाड़ा परिषद के गौ रक्षा विभाग की बैठक, केदारघाटी के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां,

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के फाटा में विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) की आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसमें सनातन धर्म की रक्षा को लेकर समय-समय पर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बाहरी व्यक्तियों के समय-समय पर सत्यापन को लेकर पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान विश्व अखाड़ा परिषद के धर्म संस्कृति रक्षा विभाग की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।

बैठक में गौ रक्षा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं बजरंग दल हिंद के राष्ट्रीय संरक्षक थानापति मणिमहेश गिरी ने कहा कि केदारनाथ धाम करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है। केदारघाटी के बेरोजगार लोग छः माह यात्रा पर टिके हुए हैं। यात्रा में रोजगार को लेकर बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग यात्रा पड़ावों में चले जाते हैं, जिस कारण ग्रामीण इलाकों में सिर्फ महिलाएं रह जाती हैं। ऐसे में बाहरी व्यक्ति गांवों में जाकर अराजकता का माहौल पैदा करते हैं। जबकि मदमहेश्वर क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि केदारघाटी के गांवों में जाकर अशान्ति का माहौल पैदा कर रहे बाहरी व्यक्तियां के प्रवेश पर रोक लगाई जानी जरूरी है। इसको लेकर केदारघाटी के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल ने एक मुहिम छेड़ी है। मुहिम के तहत केदारनाथ यात्रा से जुडे़ बाजारों में जागरूकता अभियान के साथ रैलियां निकाली जाएंगी और केदारघाटी के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व अखाड़ा परिषद का धर्म संस्कृति रक्षा विभाग इसको लेकर संकल्पबद्ध है। बैठक में विश्व अखाड़ा परिषाद के धर्म संस्कृति रक्षा विभाग का विस्तार करते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि मोहित मैठाणी को प्रदेश सचिव और अतुल जमलोकी व सुरेंद्र सेमवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मदारी दी गई। इस दौरान प्रस्ताव पारित करते हुए कहा गया कि केदारघाटी में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने, गांव-गांव में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश प्रतिबंध के साइन बोर्ड लगाने, ग्रामीणों को लवजिहाद व सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने, गाय, गंगा और सनातन धर्म की रक्षा करने व समय-समय पर रैली व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर गौ रक्षा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मणिमहेश गिरी, बजरंग सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी, उपाध्यक्ष दीपक नौटियाल, धर्म संस्कृति रक्षा विभाग के महामंत्री अशोक सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल जमलोकी व सुरेंद्र सेमवाल, सचिव मोहित मैठाणी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!