उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीति

जनता मिलन कार्यक्रम में गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने सुनी जन समस्याएं

लक्ष्मण सिंह नेगी।

96 शिकायतें दर्ज, 34 का मौके पर निस्तारण

ऊखीमठ। गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में जनता मिलन / जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा बढ़ – चढ़कर भागीदारी की गयी जबकि कुछ जनप्रतिनिधियों की मांगों पर अमल न होने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की। जन संवाद कार्यक्रम में 96 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें 34 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित की गयी। ब्लॉक सभागार में आयोजित जनता मिलन / जन संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने कहा कि केन्द्र सरकार सीमान्त गांवों के सर्वागीण विकास के लिए प्रयासरत है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि विकास की किरण सीमान्त गांव के हर व्यक्ति तक पहुँच सके। उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य व सौहार्द से हर समस्या का निदान हो सकता है। गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए हर अधिकारी को त्याग व समर्पण की भावना से कार्य करना होगा तथा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जन संवाद कार्यक्रम में प्रधान गडगू बिक्रम सिंह नेगी व क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटमा सोमेश्वरी भटट् ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों की मांगों पर अमल ही नहीं होना है तो दिन बर्वाद व फरियाद लिखने से कोई फायदा नही। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय ने पंच कर्मा डिप्लोमा धारियों की वर्षवार नियुक्ति करने, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने जल जीवन मिशन के तहत हो रहे निर्माण कार्य कछुवा गति से होने, प्रधान उषाडा़ कुवर सिंह बजवाल ने खेल मैदान के विस्तारण, गांव के शेष परिवारों का विस्थापन व ताला तोक के निचले हिस्से में हो रहे भूस्खलन के रोकथाम, जगदीश सिंह नेगी ने सारी – रूछणी शेष मोटर मार्ग का निर्माण करने, दयालु लाल ने आवास दिलाने तथा एस एस बी गुरिल्ला प्रशिक्षतों को मणिपुर की तर्ज पर विभिन्न विभागों में समायोजन करने, प्रधान रासी कुन्ती देवी ने जी आई सी रासी में महत्वपूर्ण शिक्षकों के पद रिक्त होने, जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का शीध्र ट्रीटमेंट करने, कुण्ड पुल पर यातायात बहाल करने, उप जिला अस्पताल का निर्माण शीध्र करने, प्रधान दैडा़ योगेन्द्र नेगी ने ताला – दुर्गाधार मोटर मार्ग व मस्तूरा के निचले हिस्से में हो रहे भूस्खलन का ट्रीटमेंट करने, उमेन्द्र रमोला ने नागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, रामेश्वर प्रसाद जमलोकी ने फाटा बाजार में बरसाती पानी से कृषि भूमि नष्ट होने,  प्रधान स्यासू राकेश रावत ने कोटमा – स्यासू मोटर मार्ग का निर्माण शुरू करने, प्रधान कविल्ठा अरविन्द राणा ने गुप्तकाशी – कालीमठ – चौमासी मोटर मार्ग का विस्तारीकरण करने तथा केदार घाटी ठेकेदार एसोसिएशन ऊखीमठ ने 7 सूत्रीय ज्ञापन सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने अनेक समस्याओं के निराकरण की मांग की जिस पर गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों का निस्तारण अगली दिशा की बैठक से पूर्व सुनिश्चित करें। इससे पूर्व गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी के केदार घाटी आगमन पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने नगर पंचायत के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, कनिष्ठ प्रमुख शेलेन्द्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, पूर्व राज्यमंत्री बीना बिष्ट, ऐश्वर्या रावत, पंकज भटट्,निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, जिलाधिकारी डा0 सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी डा0 जी एस खाती, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोडें, प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला,थानाध्यक्ष मुकेश चौहान,खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह,प्रधान संगठन ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, प्रधान शान्ता रावत, सरोज भटट्, अनुसोया प्रसाद भटट्, अंजना रावत, नर्मदा देवी, प्रकाश रावत, सुदर्शन राणा, नन्दन रावत, मनोज भटट्, बीरेन्द्र भण्डारी,मोहन मैठाणी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व फरियादी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!