उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरें

बड़ी खबर : सोनप्रयाग – गौरीकुंड के बीच भूस्खलन के बाद केदारनाथ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला शाम 5 बजे बाद आवागमन पर रोक

सोनप्रयाग – गौरीकुंड के बीच भूस्खलन के बाद केदारनाथ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला शाम 5 बजे बाद आवागमन पर रोक

जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

पुलिस एवं सेक्टर अधिकारियों को सुरक्षा का ध्यान रखने के दिए निर्देश

सोनप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने स्थलीय निरीक्षण कर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच क्षतिग्रस्त मार्ग एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन सहित यात्रा व्यवस्थाओं में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य कर्मचारियों को यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के ट्रीटमेंट एवं यातायात सुचारू करने के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

उधर, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड की ओर तथा गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर शाम 05 बजे बाद जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। वहीं बारिश होने की स्थिति में उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग व प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गौरीकुण्ड को यात्रा संचालित रखने एवं रोकने के लिए विवेकानुसार कार्य करने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!