उत्तराखंडगांवधार्मिक

धार्मिक भजनों की प्रस्तुति के साथ देवरिया ताल विकास महोत्सव हुआ सम्पन्न 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। देवरिया ताल विकास महोत्सव समिति के तत्वावधान में पर्यटक स्थल देवरिया ताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित देवरिया ताल मेले में भगवान श्रीकृष्ण की झाकी व स्थानीय कलाकारों के धार्मिक भजनों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। मेले में इस बार केदारनाथ यात्रा पडा़वो पर आई दैवीय आपदा के कारण ऊखीमठ व मनसूना से भगवान श्रीकृष्ण की झाकियां प्रतिभाग नहीं कर पाई तथा अन्य वर्षों की तुलना इस वर्ष मेला फीका रहा। मेले के आयोजन के दौरान मेला समिति पदाधिकारियों, उप समितियों के पदाधिकारियों के मध्य आपसी तालमेल न होना साफ झलका परिणाम स्वरूप मेले में उप समितियों के सयोजक, सह सयोजक व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नदारद दिखें। प्रकृति की सुरम्य वादियों के आंचल में बसे पर्यटक स्थल देवरिया ताल में आयोजित मेले में शिरकत करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि देवरिया ताल का नाम आज विश्व मानचित्र पर अंकित है इसलिए प्रति वर्ष लाखों सैलानी यहाँ की प्राकृतिक छटा से रूबरू होते हैं तथा भविष्य में देवरिया ताल में पर्यटन की अपार सम्भावनाये हैं! भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के प्रतिनिधि विनोद नौटियाल ने कहा कि देवरिया ताल मेला हमारी पौराणिक धरोहर है इसलिए इस मेले को भव्य रूप देने के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए! जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि मेलों के आयोजन से ग्रामीणों में प्यार, प्रेम व सौहार्द बना रहता है इसलिए धार्मिक मेलों के आयोजन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत के प्रतिनिधि लवीश राणा ने कहा कि कहा कि भविष्य में देवरिया ताल के चहुमुखी विकास के लिए सामूहिक पहल की जायेगी क्योंकि पर्यटक स्थल देवरिया ताल में तीर्थाटन, पर्यटन की अपार सम्भावनाये है। मेला अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा मेले में आमन्त्रित अतिथियों के शिरकत न करने पर नाराजगी व्यक्त की। मेले में संजीवनी सांस्कृतिक कला मंच, रामेश्वरी भटट्, सरिता नेगी, आसमां नेगी, नर्मदा देवी, राजेश्वरी पंवार, दिनेश खोयाल, जूनियर हाई स्कूल पठाली, प्राथमिक विद्यालय सारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया। मेले का संचालन डा0 कैलाश पुष्वाण , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नन्दन सिंह रावत व पूर्व प्रधान प्रदीप बजवाल ने किया। इस मौके पर मेला सचिव योगेन्द्र नेगी , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर,नवदीप नेगी, दिनेश बजवाल, बीरेन्द्र भण्डारी, रीना पुष्वाण, बलवन्त राणा, दौलत पंवार, आनन्द नेगी, सुभाष सिंह, मनोहर सिंह, संजय पंवार सहित वन विभाग,पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ , डीडीआरएफ अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!