महिला मंगल दलों की भजन कीर्तन प्रस्तुति के साथ नागताल महोत्सव हुआ समपन्न , श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

रूद्रप्रयाग/फाटा। नागताल मेला समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय नागताल महोत्सव का महिला मंगल दलों की सुंदर कीर्तन भजनों की प्रस्तुति के साथ भव्य आयोजन किया गया।

न्याय पंचायत फाटा में स्थित प्राकृतिक झील नागताल में नौज्युला मैखण्डा के समस्त क्षेत्र वासियों एवं नागताल मेला समिति के सहयोग से कृष्ण जन्मोत्सव मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न गांव से पहुंची कृष्ण झांकियों का भव्य स्वागत कर भगवान नागराज की विशेष पूजा की गई।
पौराणिक लोक मान्यताओं के अनुसार नागताल सरोवर में नागों का वास हुआ करता था, इसी मान्यताओं को लेकर क्षेत्रवासी प्रत्येक वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी पर इस सरोवर में पूजा हेतु पहुंचते हैं। इस झील के निकट ही सुंदर मनोहारी बुग्याल स्थित हैं।
ततपश्चात मेले का शुभारंभ मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत , विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण वार्ड श्रीमती बबिता सजवाण एवं विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अमित मैखण्डी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
मेले में पहुंचे मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान होते हैं मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द कायम रहता है उन्होंने कहा कि फाटा क्षेत्र में स्थित नागताल झील में पर्यटन की अपार सम्भावना हैं जिसे लेकर राज्य स्तर पर कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बबिता सजवाण ने कहा कि फाटा में स्थित नागताल झील में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं जिसको लेकर लगातार कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि नागताल महोत्सव को भविष्य में ओर अधिक बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंची कृष्ण झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही, झांकियों में दीपक कीर्तन मंडली खड़िया की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं नौज्युला क्षेत्र त्रियुगीनारायण, शेरसी, बड़ासू, तरसाली, रैल, फाटा, मैखण्डा, खड़िया, धानी, खाट, धार गांव, रविग्राम, जामू समस्त गांव की महिलाओं द्वारा सुंदर भजन कीर्तन प्रस्तुति कर अपनी सहभागिता दर्ज की गई। वहीं एकल प्रतियोगिता में बालिका अनुष्का रमोला एवं माही के द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुति दी गई।
नागताल मेला समिति अध्यक्ष उमेन्द्र रमोला ने सभी क्षेत्र वासियों का मेले में पहुंचने हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समस्त क्षेत्र की महिलाओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि समस्त क्षेत्र वासियों के सहयोग से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भविष्य में मेले को ओर अधिक भव्य रूप में मनाया जायेगा।
कार्यक्रम का निर्देशन रघुवीर सिंह शाह एवं संचालन नितिन जमलोकी एवं प्रवीण मैखण्डी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रविग्राम श्रीमती पिंकी देवी, क्षेत्र पंचयात सदस्य अनिता देवी, प्रधान खाट योगेंद्र तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण आशीष कुनियाल , उपनिरीक्षक महेश सिंह रावत, एसडीआरएफ उपनिरीक्षक करण सिंह, फोरेस्टर राजेश रावत, पूर्व प्रधान न्यालसू विक्रम रावत, धर्मेश नौटियाल, समिति सचिव शैलेन्द्र सजवाण ,देवेंद्र सेमवाल ,देवेंद्र राणा, जसपाल राणा, चंद्र सिंह, सूरज सिंह खोयाल, चंडी प्रसाद, विक्रम राणा, नागेंद्र राणा जगदीश पुजारी ,अंकित राणा, अशोक सेमवाल, दिनेश रावत सहित समस्त क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।




