उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीय

काकड़ा-कुंड-गुप्तकाशी मोटर मार्ग जल्द ही सुगम आवागमन के लिए होगा सुचारु

बिपिन सेमवाल

गुप्तकाशी। काकड़ा-कुंड-गुप्तकाशी मोटर मार्ग गत कई वर्षों से आवाजाही के लिए लगभग नासूर बना हुआ था, वहीं अब राजमार्ग जल्द ही केदारनाथ यात्रा से पूर्व सुगम आवागमन के लिए प्रारंभ हो जाएगा। एनएच युद्धस्तर पर रात दिन एक करके राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग के सुधारीकरण और विस्तारीकरण के लिए कार्य कर रहा है। संबंधित कार्यदाई संस्था भारत कंस्ट्रक्शन की पूरी टीम पूरी तन्मयता के साथ इस कार्य को गति दे रहे हैं। जहां एक ओर ब्लैक टॉप का कार्य लगभग 60 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं पीक्यूसी का कार्य 70 फीसद पूर्ण हो चुका है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आगामी 30 अप्रैल तक 8 किमी का कार्य पूर्ण हो जाएगा। दरअसल गत कई वर्षों से भूस्खलन और मंदाकिनी नदी के कटाव के चलते कुंड काकडा गुप्तकाशी मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका था, साथ ही कई स्थानों पर कई मीटर मोटर मार्ग धंस गया था, ऐसे में विभाग द्वारा इसके वैकल्पिक व्यवस्था के लिए हालांकि काकड़ ल्वारा गुप्तकाशी बाईपास द मोटर मार्ग का निर्माण गतिमान है, लेकिन कुंड गुप्तकाशी मोटर मार्ग को व्यवस्थित और सुचारू रखने के लिए केंद्र द्वारा 64 करोड़ 28 लाख के करीब धनराशि बिना जीएसटी के स्वीकृत हुई है। भारत कंस्ट्रक्शन द्वारा 8 किमी 13 मी उक्त मोटर मार्ग पर डी.बी. एम., मार्ग विस्तारीकरण, पी.क्यू. सी. तथा जल निकास नाली का निर्माण किया जाना है, साथ ही दूसरे चरण में लगातार धंस रहे सेमी तथा भैसारी गांव को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मंदाकिनी नदी के किनारो पर लगभग 300 मी पक्की सी सी वॉल का निर्माण भी किया जाना है । उक्त मोटर मार्ग पर डीपीआर के अनुसार 6 किमी सड़क पर डीबीएम बनी है, साथ ही 2 किलोमीटर जहां सिंक जोन है, में पीक्यूसी का निर्माण किया जाना है । एनएच के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह कार्य 23 मार्च 2023 को शुरू किया गया था, इसे पूर्ण वैसे 22 मार्च 2025 को होना था, लेकिन 8 किलोमीटर का मोटर मार्ग आगामी 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को संबंधित मोटर मार्ग में पूर्व में घंटों जाम की स्थिति से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यह मार्ग सुगम और व्यवस्थित हो चुका है । उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में शीघ्र सेमी और भैंसारी गांव को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सीसी वॉल निर्माण किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता मदन रावत ने बताया कि निर्माण कार्य के प्रारम्भिक दौर में कार्यदाई संस्था द्वारा कुछ अनियोजित कार्य किए गए थे, हालांकि बाद में एन एच को अवगत कराने के बाद सभी समस्याएं दूर हो गई थी। कहा कि वर्तमान में कंपनी युद्ध स्तर पर मानकों के अनुसार कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!