उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

एनआई एक्ट से सम्बन्धित फरार चल रहे 1 वारण्टी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

एनआई एक्ट से सम्बन्धित फरार चल रहे 1 वारण्टी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु माननीय न्यायालय से प्राप्त NBW में त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश निर्गत किये गए हैं, जिसके क्रम में नोडल अधिकारी चुनाव पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट की तामीली हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गयी। गठित टीम ने फौजदारी वाद संख्या 410/2023, धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित फरार चल रहे वारण्टी गावस्कर सिंह रावत पुत्र बच्चन सिंह रावत निवासी नियर गैस एजेंसी सच्चिदानंद नगर रुद्रप्रयाग उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!