उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयलाइफस्टाइलशिक्षा

76 वां गणतंत्र दिवस जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। 76 वां गणतंत्र दिवस सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने मुख्य बाजारों में प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सरस्वती बाल विद्यालय भीरी एवं फाटा में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

76 वां गणतंत्र दिवस जी आई सी मालतोली, मयकोटी, चोपता, घिमतोली, जागतोली, चन्द्रनगर, भणज, क्यूजा, कण्डारा, मणिगुह, गणेशनगर, चन्द्रापुरी, भीरी, परकण्डी, पल्द्वाणी, मक्कू, दैडा़, ऊखीमठ, मनसूना, राऊलैंक, रासी, कोटमा, बसुकेदार, ल्वारा , लम्बगौडी, गुप्तकाशी, नारायणकोटि, खुमेरा, फाटा, रामपुर, त्रियुगीनारायण , जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय पाली फापज, डा0 जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी, केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुर, सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों धूमधाम से मनाया गया। केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुर में ध्वजारोहण में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बद्री केदार मन्दिर समिति निवर्तमान सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि 76 वां गणतंत्र दिवस सम्पूर्ण राष्ट्र हर्षोल्लास से मना रहा है। तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा भी 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो के परिजनो को शांल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु मन्दिर व सरस्वती विद्या मन्दिर मे भी 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया तथा नौनिहालो ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। इस मौके पर देवानंद गैरोला , दलवीर तिन्दोरी ,रघुनाथ सिंह नेगी , बिक्रम सिंह रावत, जय प्रकाश पंवार , सुधा नेगी ,तेज प्रकाश त्रिवेदी , गजपाल सिंह रावत सहित सैकड़ो अभिभावक व नौनिहाल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!