Uncategorized

रूद्रप्रयाग में अनिल बलूनी 26718 के बड़े अंतर से गणेश गोदियाल से आगे

 

रुद्रप्रयाग। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 मतगणना प्रक्रिया दोपहर करीब 1:30 बजे समाप्त हो गई है। केदारनाथ विधानसभा में 13 राउंड चली मतगणना प्रक्रिया के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को 30536 मत प्राप्त हुए हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल को 20164 वहीं रुद्रप्रयाग विधानसभा में 14 राउंड चली मतगणना प्रक्रिया के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को 34147 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल को 17801 मत प्राप्त हुए हैं।
अनिल बलूनी 26718 के बड़े अंतर से गणेश गोदियाल से आगे रहे दोनों विधानसभाओं में मिलाकर अनिल बलूनी को 64683 जबकि गणेश गोदयाल को 37965 मत प्राप्त हुए हैं। तीसरे नंबर पर नोटा रहा विधानसभा रुद्रप्रयाग में नोट पर 932 जबकि केदारनाथ में 977 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मतगणना सहित पूरी निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी मतगणना कर्मियों, अधिकारी- कर्मचारी एवं सुरक्षा बलों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अन्य प्रत्याशियों में धीर सिंह को दोनों विधानसभा में मिलाकर 767, अर्जुन सिंह को 207, आशुतोष सिंह को 534, डॉ मुकेश पंत को 210, रेशमा पंवार को 516, विनोद कुमार शर्मा को 132, श्याम लाल को 130, सुरेशी देवी को 237, दीपेन्द्र सिंह नेगी को 315, मुकेश प्रकाश को 516, सोनू कुमार को 739 मत प्राप्त हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!