उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगार

जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन, 69 युवा हुए चयनित

रुद्रप्रयाग में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 69 युवा हुए चयनित

रोजगार मेले में कुल 101 अभ्यर्थी पंजीकृत

रूद्रप्रयाग। प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को ज़मीन पर उतारने और युवाओं को निजी क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से आज जनपद रुद्रप्रयाग के सेवायोजन कार्यालय में जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में 6 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल 101 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए, जिन्हें होटल प्रबंधन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑटोमोबाइल कार्मिक, सिक्योरिटी सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुज़ारा गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने जानकारी दी कि मेले में लगभग 250 पदों पर नियुक्तियों की संभावना थी। इनमें से 69 युवाओं का चयन कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल को उद्योग जगत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत सेवायोजन विभाग युवाओं को न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी रोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत योग्य अभ्यर्थियों को जापान, जर्मनी, अरब देशों जैसे विकसित देशों में भी रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!