उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

 37 वर्षों की सेवा के बाद एएनएम दर्शनी देवी सेवानिवृत, स्थानीय लोगों ने दी भावभीनी विदाई

फाटा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा में एएनएम पद पर तैनात श्रीमती दर्शनी देवी के सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यपारियों व ग्रामीणों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी।

बता दें, दर्शनी देवी स्वास्थ्य विभाग में  37 वर्ष की सेवा के पश्चात आज 30 मई 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हुई। स्वास्थ्य केंद्र फाटा में तैनाती के दौरान इनके द्वारा अपने अनुभव से रिकॉर्ड शिशु मातृत्व सुरक्षित प्रसव किए गए। इनके इस योगदान को लेकर अनेक सामाजिक संगठनों के द्वारा लगातार इन्हें सम्मानित भी किया गया। केदारघाटी के सीमांत स्वास्थ्य केंद्र फाटा में तैनाती के दौरान अपने पेशे के साथ हमेशा ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठ रहते इन्हें केदारघाटी की “मदर टेरेसा ” के रूप में भी जाना जाता है। इन्होंने प्रसव के दौरान दिन रात सदैव अपनी सेवाएं दी। जिस से क्षेत्र की जनता को इसका पूरा लाभ प्राप्त हुआ है। वर्तमान में फाटा स्वास्थ्य केंद्र प्रसव हेतु विशेष पहचान रखता है। आज इनकी सेवानिवृत्ति से संपूर्ण केदारघाटी वासी भावुक हो गए। राजकीय सेवा के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा में चौबीस वर्ष तैनाती रहे।
स्वास्थ्य केंद्र फाटा में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ पीयूष भंडारी ने कहा कि एएनएम दीदी हमेशा निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में स्वास्थ्य केंद्र फाटा में शिशु प्रसव एवं टीकाकरण निरंतर समय पर हुआ है। आपका मुदुल व्यवहार अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहा है। आपके स्वास्थ्य विभाग में कार्यकाल के लम्बे अनुभव का फायदा स्वास्थ्य केंद्र को निरन्तर मिलता रहा है। जिपं सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी ने कहा कि एएनएम दीदी जी अपने कार्यकाल के दौरान ड्यूटी के प्रति अनुशासन प्रिय रही हैं तथा इनके द्वारा अपने कार्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते रहे। आपकी त्याग व समर्पण की भावना को हमेशा याद किया जायेगा। सेवानिवृत्त कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दर्शन सिंह पंवार ने किया।

सेवानिवृत्त के दौरान उमड़ी स्थानीय लोगों की भीड़ उनकी समाज के प्रति सेवा का प्रमाण रहा। इस दौरान लोग काफी भावुक हुए।

इस मौके पर डॉ करन, एसएमसी अध्यक्ष अमित सेमवाल, फार्मासिस्ट विपिन जमलोकी, जितेंद्र सेमवाल, ग्राम विकास अधिकारी केएस राणा, नागेन्द्र सिंह रावत सहित स्वास्थ्य कर्मी, व्यापारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!