उत्तराखंडधार्मिकरुद्रप्रयाग

 29 एनसीसी कैडेट्स के दल ने किए भगवान कार्तिक स्वामी के दर्शन, पूजा – अर्चना कर धार्मिक, आध्यात्मिक महत्ता से हुए रूबरू

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। यू के बटालियन एनसीसी गोपेश्वर चमोली के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी मे आयोजित एनसीसी कैडेट्स का एनुअल ट्रेनिंग कैंप के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली के एनसीसी कैडेट्स के 29 कैडेट्सो के दल ने क्रौच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान भगवान कार्तिक स्वामी तीर्थ मे पूजा – अर्चना कर क्रौच पर्वत तीर्थ की धार्मिक, आध्यात्मिक महत्ता के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य से भी रूबरू हुआ । कैडेट्स ने क्रौच पर्वत तीर्थ के विभिन्न स्थानो पर स्वच्छता अभियान चलाकर तीर्थ यात्रियो को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति भी जागरूक किया । महाविद्यालय के सहयोगी एनसीसी अधिकारी (ANO) लेफ्टिनेंट डॉo ललित मोहन तिवारी ने बताया कि राजकीय इन्टर कालेज नागनाथ पोखरी मे आयोजित एनुअल ट्रेनिंग मे विभिन्न विद्यालयो के एन सी सी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया तथा बुधवार को एन सी सी कैडेट्स के 29 सदस्यीय दल ने क्रौच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति की तपस्थली कुमार लोक का भ्रमण कर धार्मिक महत्ता व प्राकृतिक सौन्दर्य से रूबरू हुए। उन्होने बताया कि कुमार लोक से प्रकृति के अदभुत नजारो से रूबरू होने के बाद कैडेट्स ने अनेक जानकारी प्राप्त की । इस दौरान कार्तिकेय मन्दिर समिति सचिव बलराम सिंह नेगी ने कैडेट्स को क्रौच पर्वत तीर्थ की अनेक धार्मिक महत्ता व प्राकृतिक सौन्दर्य की जानकारी देते हुए बताया कि क्रौच पर्वत तीर्थ 8530 फीट की ऊंचाई पर विराजमान है तथा चारो ओर पर्वत श्रृखलाओ से घिरा हुआ है । पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि कैडेट्स द्वारा विभिन्न स्थानो पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया। स्थानीय व्यापारी चयन सिंह नेगी ने कैडेट्स को स्थानीय वनस्पतियो की जानकारी दी । इस मौके पर मोहित पंवार, किरन ,प्रिया , दीप्ति, पवन सिंह, हिमानी , दिया , कुमकुम, रोहित पंवार, अनीशा, मानसी , लक्ष्मी , सहित 29 सदस्यीय कैडेट्स का दल मौजूद रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!