उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

एसपी रुद्रप्रयाग ने किया कोतवाली ऊखीमठ का निरीक्षण

एसपी रुद्रप्रयाग ने किया कोतवाली ऊखीमठ का निरीक्षण,

निर्माणाधीन पुलिस आवासीय भवनों की कार्य प्रगति का लिया जायजा।

रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व उत्तरदायी बनाने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा आज कोतवाली ऊखीमठ का औचक निरीक्षण किया गया। इस औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों, जिसमें अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने कोतवाली कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों से सभी अभिलेखों को समय पर ल अपडेट रखने तथा उपस्थित विवेचकों को लम्बित मामलों की विवेचनाओं को पूरी गुणवत्ता और निष्पक्षता के साथ समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मालखाने का निरीक्षण कर वहां रखे सरकारी असलहों, विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहनों व सामान के रख-रखाव की स्थिति देखी तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होने कोतवाली परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे नए आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। एसपी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में उच्च स्तरीय सामग्री का ही उपयोग किया जाए और इस कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए, ताकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जल्द से जल्द बेहतर और आधुनिक आवास की सुविधा मिल सके। तदोपरान्त कोतवाली परिसर, पुलिस बैरक और मैस (भोजनालय) का भ्रमण कर वहां की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ को निर्देशित किया कि कोतवाली में अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों और आम जनता के साथ अत्यन्त शालीन, संवेदनशील और मधुर व्यवहार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुनते हुए तत्काल वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाए।
इस अवसर पर कोतवाली ऊखीमठ के प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज नेगी सहित कोतवाली के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!