उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
फाटा में एयरटेल के नेटवर्क न होने से उपभोक्ता परेशान, यात्रियों को डिजिटल पेमेंट में हो रही परेशानी
फाटा। केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव फाटा में एयरटेल कंपनी के नेटवर्क ग्रामीणों एवं राहगीरों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। बरसात का मौसम शुरू होते ही नेटवर्क गायब हो रहे हैं। जिस से उपभोक्ताओं के फोन शोपीस बने हुए हैं। व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों तथा एयरटेल कंपनी के अधिकारियों को इसके बाबत अवगत किया गया लेकिन कंपनी के नेटवर्क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय होटल व्यवसाई अतुल जमलोकी ने बताया कि एयरटेल कंपनी के नेटवर्क सबसे अधिक दिक्कत करते हैं। एयरटेल के उपभोक्ता अब फोन रिचार्ज से भी कतराने लागे हैं। इन दिनों दोपहर बाद नेटवर्क पूरे दिन गायब हो रहे हैं। जिस से ग्रामीणों एवं व्यापारियों के साथ यात्री भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है



