होली के दिन काकड के शिकार का मामला, 14 लोग गिरफ्तार, वन अधिनियमों के तहत होगी कार्यवाही
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं पट्टी के क्वली गांव में वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव के 14 लोगों को हिरासत में लिया है। इन्हें अवैध रुप से काकड़ (हिरण) के शिकार करने और खाने के आरोप में होली के दिन हिरासत में लिया गया। अब मेडिकल परीक्षण के बाद इन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार होली के दिन बच्छणस्यूं पट्टी
क्वली गांव में काकड़ का अवैध शिकार किया गया। मुखबिर की सूचना वन क्षेत्राधिकारी संजय सिंह को मिली। जिसके बाद उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि होली के दिन काकड़ मारने व खाने का आरोप में सभी लोगों को कार्रवाई करते हुए रात 8 बजे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया।
बृहस्पतिवार को सभी आरोपीयों का मैडिकल परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर अदालत के सामने पेश की गई।
सभी आरोपितों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
वन प्रभागीय अधिकारी रजत सुमन ने बताया कि वन्यजीवों के अवैध शिकार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से वन नियमों का सख्ती से अनुपालन करने को कहा है।



