उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

ऊखीमठ और जखोली में 16 सितम्बर को तहसील दिवस होगा आयोजित

16 सितम्बर को ऊखीमठ और जखोली में आयोजित होगा तहसील दिवस

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के निर्देशों पर दिनांक 16 सितम्बर, 2025 (मंगलवार) को ऊखीमठ और जखोली में तहसील दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

ऊखीमठ में तहसील दिवस का आयोजन खण्ड विकास कार्यालय ऊखीमठ के सभागार में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला करेंगे वहीं जखोली में तहसील दिवस का आयोजन तहसील सभागार जखोली में प्रातः 11:00 बजे से होगा, जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया करेंगे।

इस मौके पर जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे और जनता की समस्याओं, शिकायतों तथा मांगों को सुनकर उनका समाधान करेंगे।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याएँ, शिकायतें और आवश्यक कार्यों से जुड़े प्रार्थना पत्र लेकर अधिक से अधिक संख्या में तहसील दिवस में पहुँचें, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!