राज्य मंत्री भट्ट ने क्यूजा घाटी के आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण कर प्रभावितों की जानी समस्याएं

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने क्यूजा के आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत मचकण्डी के गोबला तोक सहित विभिन्न गांवो का भ्रमण कर आपदा प्रभावितो सहित ग्रामीण की समस्याओ को सुना। उनके क्यूजा घाटी आगमन पर गोबला तोक के आपदा प्रभावितो सहित ग्रामीणो ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की।
जिस पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावितो व ग्रामीणो को आश्वासन देते हुए कहा कि मचकण्डी के गोबला तोक मे फैली हर समस्या के निराकरण की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होने तहसील प्रशासन को गोबला तोक के आपदा प्रभावितो को शीध्र अहेतुक राशि वितरित करने तथा विधुत व पेयजल विभाग को आपदा प्रभावित क्षेत्र मे शीध्र विधुत व पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट के क्यूजा घाटी आगमन पर जी आई सी भण्ज पी टी ए अध्यक्ष दुर्लभ सिंह रावत, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुवर सिंह नेगी ने भण्ज के जगदेई तोक मे विद्यालय के नव निर्मित भवन परिसर मे सांसद निधि से दो अतिरिक्त कक्षा कक्षो, विद्यालय परिसर मे बिजली ,पानी ,चारदीवारी व खेल मैदान निर्माण की मांग की । प्रधान मचकण्डी डा0 गौरव कठैत ने गोबला तोक के आपदा प्रभावितो को एक वर्ष बाद भी अहेतुक राशि न मिलने की शिकायत की । आपदा प्रभावित सुलोचना देवी ने एक वर्ष से गौशाला मे दिन गुराजने तथा प्रशासन से सिर्फ कोरे आश्वासन देने की शिकायत की। आपदा प्रभावित पुष्कर सिंह नेगी ने आपदा प्रभावित गोबला तोक का भूगर्भीय सर्वेक्षण करने की मांग की । प्रदीप सिंह नेगी ने विस्थापन के नाम पर प्रशासन द्वारा कोरे आश्वासन देने की शिकायत की जिस पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावितो व ग्रामीणो को आश्वासन देते हुए कहा कि गोबला तोक आपदा प्रभावित क्षेत्र मे फैली हर समस्या के निराकरण की शीध्र पहल की जायेगी तथा शेष परिवारो के विस्थापन के लिए शीध्र मुख्यमंत्री से वार्ता की जायेगी।
इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण , क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, प्रदीप सिंह नेगी , मनोज सिंह चौहान, ज्ञान सिंह चौहान, कुन्दन लाल , गोविन्द लाल सहित गोबला तोक के आपदा प्रभावित, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।



