केदारनाथ यात्रा : मौसम ने रोकी हेली सेवाओं की उड़ान, हेलीपैडों पर नहीं दिखी तीर्थयात्रियों की भीड़

मौसम ने रोकी हेली सेवाओं की उड़ान, हेलीपैडों पर नहीं दिखी तीर्थयात्रियों की भीड़
15 सितंबर से हेली सेवाएं हुई शुरू
फाटा। केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश का असर 15 सितंबर से शुरू होने जा रही हेली सेवाओं पर भी नजर आया।
सोमवार को प्रातः से ही कोहरे और हल्की बारिश के कारण हेली सेवाएं उड़ान नहीं भर पाई।
बता दें कि द्वितीय चरण की यात्रा में 15 सितंबर से हेली सेवाएं केदारनाथ धाम के लिए अपनी सेवाएं प्रारंभ कर रही थी जिसको लेकर ऑनलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी गई है। वहीं मौसम की बेरुखी होने से हेली सेवाएं उड़ान नहीं भर पाए।
बता दें कि द्वितीय चरण की यात्रा में सात हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। जिनमें गुप्तकाशी से ट्रांस भारत फाटा से पवन हंस हेली एविएशन, ग्लोबल वेक्ट्रा, थुम्बी हेली एविएशन, और ट्रांस भारत इसके साथ ही शेरसी से हिमालय हेली एविएशन तथा एरो एविएशन उड़ान भर रहे हैं।
जिनमें 15 सितंबर से तीर्थयात्रियों की बुकिंग थी। सोमवार प्रातः से ही मौसम खराब होने से हेली उड़ान नहीं भर पाए वही हेली पैड पर भी तीर्थयात्रियों की भीड़ नदारद ही देखी गई।



