उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

ऊखीमठ : ओकारेश्वर वार्ड सहित आसपास के इलाको मे किंग कोबरा सांप का भय, ग्रामीणो में दहशत

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। नगर क्षेत्रान्तर्गत ओकारेश्वर वार्ड के मस्तोली गदेरे सहित आसपास के इलाको मे किंग कोबरा सांप के निर्भीक विचरण करने से ग्रामीणो मे दहशत का माहौल बना हुआ है तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ मे अध्यनरत नौनिहाल भय के साये मे आवाजाही करने को विवश बने हुए है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार किंग कोबरा सांप छोटे सांपो, चुहो और बरसात के समय धरती पर विचरण करने वाले अनेक प्रजाति के जीवो को अपना निवाला बना रहा है तथा फन उठाकर विचरण कर रहा है। कुछ लोगो ने किंग कोबरा सांप को अपने सोशल मीडिया साइड पर भी कैद कर दिया है। वन विभाग के अनुसार इस क्षेत्र मे विगत चार वर्षो से किंग कोबरा सांप विचरण कर रहा है मगर इलाको भी अधिक झांडी होने तथा पथरीला भूभाग होने के कारण वन विभाग व नगर पंचायत को सफलता नही मिल रही है। वन विभाग द्वारा किंग कोबरा की लम्बाई 12 से 14 फिट बताई जा रही है जबकि ग्रामीण किंग कोबरा की लम्बाई 20 से 25 फिट बता रहे है। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के नेतृत्व मे नगर पंचायत व वन विभाग की टीमे किंग कोबरा सांप के विचरण करने वाले क्षेत्र का भ्रमण तो किया गया मगर विभिन्न स्थानो पर झाडी व पानी अधिक होने के कारण सफलता न मिलने से दोनो टीमो को बैरंग लौटना पड़ा। वन विभाग के अनुसार यदि किंग कोबरा के बिल मे रहने का स्थान मिलता है तो आर – आर टी टीम द्वारा किंग कोबरा को पकड़कर सुरक्षित जंगलो मे छोड दिया जायेगा । बता दे कि ओकारेश्वर वार्ड मे विगत चार वर्ष पूर्व किंग कोबरा सांप विचरण करते हुए देखा गया था तथा इस वर्ष विगत 14 अगस्त को किंग कोबरा सांप पहली बार विभिन्न स्थानो पर देखा गया था । इन दिनो धूप निकलते ही मन्दिर पैदल मार्ग सहित मस्तोली गदेरे व डगवाडी के विभिन्न स्थानो पर किंग कोबरा सांप दिखने से ग्रामीण दहशत मे है । ग्रामीणो के अनुसार किंग कोबरा सांप फन उठाकर विचरण कर रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने बताया कि ग्रामीणो की शिकायत पर मंगलवार को विभिन्न स्थानो का निरीक्षण किया गया मगर झाडी अधिक होने के कारण सफलता नही मिली। उनका कहना है कि शीघ्र पर्यावरण मित्रो से सफाई करवाकर वन विभाग के सहयोग से किंग कोबरा सांप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास किये जायेगे । पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने बताया कि किंग कोबरा सांप के निर्भीक घूमने से ग्रामीणो मे दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग अगस्तमुनि रेज के वन दरोगा गौरव भट्ट ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रो मे किंग कोबरा, रसलवाईपर व कौमनग्रैड तीन प्रजाति के सांप विचरण करते है तथा तीनो बहुत जहरीले होते है। उन्होने बताया कि झाडी , पानी व अधिकांश भूभाग पथरीला होने के कारण किंग कोबरा सांप के ठिकाने का अनुमान लगाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है । झाडी काटने के बाद आर – आर – टी टीम द्वारा किंग कोबरा सांप को पकड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी। उनका कहना है कि भगवान शिव की तपस्थली होने के कारण कुछ लोग किंग कोबरा सांप को नाग देवता भी मान रहे है। इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्म्वाण, पूर्व सभासद रवीन्द्र रावत, नवदीप नेगी, कर्मवीर कुवर, प्रकाश गुसाई, रिक्षित शैव, वन आरक्षी ऋर्षि खोयाल सहित नगर पंचायत, वन विभाग की टीमे व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!