उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

13 सितंबर को चंद्रनगर में होगा भव्य पुस्तक विमोचन एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह

लक्ष्मण सिंह नेगी।

‘पूरा केदार दर्शन’ केदारभूमि की आस्था और विरासत की मार्गदर्शिका ।

ऊखीमठ। केदारभूमि की आस्था, संस्कृति, इतिहास, प्रकृति एवं धार्मिक पर्यटन को समर्पित युवा लेखक एवं कवि सतपाल की पुस्तक ‘पूरा केदार दर्शन’ के भव्य पुस्तक विमोचन एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह को लेकर शुक्रवार को रुद्रप्रयाग स्थित होटल जीएम रेजीडेंसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। न्यू बस स्टैंड एवं रामलीला मंच के समीप आयोजित प्रेस वार्ता में पुस्तक की विषयवस्तु, उद्देश्य, उपयोगिता तथा आगामी समारोह की विस्तृत रूपरेखा मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष साझा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए युवा लेखक एवं कवि सतपाल ने बताया कि ‘पूरा केदार दर्शन’ केवल उनकी पुस्तक नहीं, बल्कि केदारभूमि की सामूहिक आस्था से जुड़ी पुस्तक है। पुस्तक का उद्देश्य जनपद की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत को एक स्थान पर प्रस्तुत कर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं एवं साधकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पुस्तक को इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि यह वर्षभर श्रद्धालुओं के लिए केदारभूमि की मार्गदर्शिका के रूप में उपयोगी सिद्ध हो। पुस्तक में जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों का वर्णन किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को केदारभूमि के विविध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिल सके। प्रेस वार्ता में कवि सतपाल ने बताया कि आगामी 13 सितम्बर को प्रातः 9 बजे राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रनगर, में ‘पूरा केदार दर्शन’ पुस्तक का भव्य विमोचन एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया कि समारोह में पुस्तक विमोचन के साथ साहित्यिक संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को ‘केदार दर्शन सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

बताया कि कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों, कवि-लेखकों, कलाकारों, लोकगायकों, समाजसेवियों, महिला मंगल दलों तथा छात्र-छात्राओं के प्रतिभाग करने की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!