उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन के 10 वे दिन  101 जल कलशो से भव्य व दिव्य यात्रा

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। क्रौच पर्वत तीर्थ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत देव सेनापति कुमार कार्तिकेय के दरबार मे आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन के 10 वे दिन 101 जल कलशो से भव्य व दिव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन के आयोजन से क्रौच पर्वत तीर्थ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन का कल पूर्णाहुति के साथ समापन होगा।

शनिवार को स्कन्द नगरी मे विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर देव सेनापति कुमार कार्तिकेय सहित सभी देवी – देवताओ का आवाहन किया तथा ठीक सात बजे भगवान कार्तिकेय की चल विग्रह उत्सव मूर्तिया क्रौच पर्वत तीर्थ के लिए रवाना हुई। क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर विद्वान आचार्यो द्वारा हवन कुण्ड मे अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो की आहूतिया डालकर विश्व कल्याण की कामना की गयी । ठीक 11 बजे सैकड़ो श्रद्धालु बीहड चट्टानो के मध्य जल कुण्ड के लिए रवाना हुए तथा बीहड चट्टानो के मध्य जल कुण्ड पहुंचने पर विद्वान आचार्यो ने विधि – विधान से 101 जल की पूजा = अर्चना की । 12 बजे 101 जल कलशो से सजी जल यात्रा क्रौच पर्वत तीर्थ के लिए रवाना हुई तथा जल कलश यात्रा के क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर हजारो भक्तो ने पुष्प – अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया । जल कलश यात्रा ने कार्तिक स्वामी मन्दिर की एक परिक्रमा की तथा प्रधान कलश से देव सेनापति कुमार कार्तिकेय का जलाभिषेक किया गया तथा अन्य कलशो का जल श्रद्धालुओ को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया । जल कलश यात्रा मे राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने शिरकत करते हुए कहा कि तीर्थ स्थलो मे निकलने वाली जल कलश यात्रा मे शामिल होने का पावन अवसर दैवीय कृपा से मिलता है । उन्होने कहा कि क्रौच पर्वत तीर्थ के कण – कण मे दैवीय शक्ति विराजमान है इसलिए इस तीर्थ मे हर श्रद्धालुओ के हर मनोरथ पूर्ण होते है । कथावाचक वासुदेव प्रसाद थपलियाल द्वारा जल कलश यात्रा की महिमा पर विस्तृत वर्णन किया गया जबकि दिनेश नेगी ,आरती रावत धर्मू व रेखा नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रो के स्थानीय कलाकारो के धार्मिक भजनो की प्रस्तुितयो से क्रौच पर्वत तीर्थ का वातावरण पूरे दिन भक्तिमय बना रहा । कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालु जल कलश यात्रा के साक्षी बने तथा कल पूर्णाहुति के साथ 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा । इस मौके पर सी आई आई चैयरमैन सुवेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज भट्ट, प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी , कोषाध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी , उप प्रबन्धक रमेश सिंह नेगी , उपाध्यक्ष उत्तमराज नेगी , भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी , केदारनाथ सुभाष रावत, अगस्तमुनि मनोज राणा , बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी , अम्बिका कुवर , गम्भीर बिष्ट , पूर्व क्षेपस घिमतोली मगन सिंह नेगी , ल्क्ष्मी नेगी ,निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य हापला सन्तोष नेगी , विपिन सिंह मराठा, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भट्ट, सुधीर नौटियाल, विजयपाल सिंह रावत, रजनीश सेमवाल, अमित मैखण्डी, चन्दन सिंह नेगी ,बीरेन्द्र सिंह नेगी सहित हजारो श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!