सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना,

केदारसभा और तीर्थ पुरोहितों ने बाबा केदार से की सीएम धामी की दीर्घायु की कामना
केदारनाथ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्री केदार सभा और तीर्थ पुरोहितों ने बाबा केदार की विधिवत पूजा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर केदारनाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। केदार सभा और तीर्थ पुरोहितों ने बाबा केदार के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए मंगलकामनाएं कीं। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि बाबा केदार की कृपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश की जनता पर बनी रहे तथा उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।
इस दौरान केदारनाथ धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।



